Pal Pal India

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा भाजपा की बी टीम: अभय चौटाला​​​​​​​


इनेलो प्रत्याशी संदीप लोट के समर्थन में की वोटों की अपील 
 
   पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा भाजपा की बी टीम: अभय चौटाला​​​​​​​
सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला
ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनौती देते हुए कहा कि वे सिद्ध
करें कि इनेलो कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा की मदद कर रही है, यदि वे
सिद्ध न कर पाए तो उन्हें नैतिकता के आधार पर राजनीति से संन्यास लेना
होगा। वे बीते सोमवार देर शाम नेहरू पार्क में सिरसा संसदीय सीट से इनेलो
प्रत्याशी संदीप लोट के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि इस समय बौखलाहट में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व
उनके चहेते लोग आमजन को भ्रमित करने के उद्देश्य से यह प्रचारित करने में
जुटे हैं कि वे चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा की मदद कर
रहे हैं जो पूरी तरह से आधारहीन हैं। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा
कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा तो शायद ये कभी सिद्ध नहीं कर पाएंगे मगर वे यह
सिद्ध अवश्य कर सकते हैं कि भूपेंद्र
सिंह हुड्डा भाजपा से भीतरी सांठगांठ है और उनके प्रत्याशियों को विजयी
बनाने के लिए ही वे
काम कर रहे हैं। इनेलो नेता ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही सही मायने
में भाजपा की बी टीम के रूप में कार्य कर रहे हैं। अभय सिंह चौटाला ने
कहा कि इनेलो पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की नीतियों व
सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है जिन्होंने सदैव शुचिता भरी राजनीति
की। इस दौरान उन्होंने आमजन से सिरसा संसदीय क्षेत्र के समुचित विकास के
लिए इनेलो प्रत्याशी संदीप लोट को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने का आह्वान
किया। उन्होंने कहा कि इनेलो की कल्याणकारी नीतियों के चलते ही आज पूरे
हरियाणा में इनेलो की लहर है और पार्टी के सभी प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से
विजयी होंगे।