पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा व सांसद दीपेंद्र हुड्डा चौधरी देवीलाल जयंती
कार्यक्रम को असफल बनाने का रच रहे षड्यंत्र: विधायक आदित्य देवीलाल
Sep 22, 2025, 14:28 IST

सिरसा 22 सितंबर डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल ने कहा कि इनेलो की 25 सितंबर को
रोहतक में होने वाली चौधरी देवीलाल जयंती कार्यक्रम को असफल बनाने के लिए
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उनका सांसद पुत्र दीपेंद्र सिंह
हुड्डा गहरा षड्यंत्र रच रहे हैं जिसे इनेलो किसी भी सूरत में सफल नहीं
होने देगी। वे सोमवार को इनेलो जिला कार्यालय सिरसा में मीडिया कर्मियों
से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक मीडिया कर्मियों को ऑडियो भी
सुनाया जिसमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा व दीपेंद्र सिंह हुड्डा समर्थक एक
युवा स्वयं को विधायक आदित्य देवीलाल का पीए बनकर यह कहता है कि इनेलो
पैसे के बल पर भीड़ एकत्रित करने का प्रयास कर रही है। विधायक आदित्य
देवीलाल ने कहा कि उन्होंने इस मामले में डबवाली पुलिस को एक शिकायत देकर
उक्त युवक की तलाश कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। इस अवसर पर
हरियाणा में सभी वर्गों के हितों की रक्षा केवल इंडियन नेशनल लोकदल ही कर
सकती है क्योंकि इनेलो के सिद्धांत, लक्ष्य व उद्देश्य सभी कल्याणकारी
हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो के बैनर तले आगामी 25 सितंबर को रोहतक की
अनाजमंडी में पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 112वीं जयंती पूरी
श्रद्धा से मनाई जाएगी जिसमें हरियाणा व अन्य प्रदेशों से लाखों की
संख्या में अपने जननायक को नमन करेंगे। उन्होंने कहा कि इनेलो के
राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में पार्टी के सभी
पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव गांव इस जयंती समारोह को लेकर आमजन को
निमंत्रण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरे हरियाणा में इनेलो के
प्रति एक सकारात्मक माहौल बना हुआ है। विधायक आदित्य देवीलाल ने कहा कि
आज प्रदेश का हर नागरिक भाजपा की कुनीतियों से परेशान है और इससे छुटकारा
चाहता है। उन्होंने कहा कि बढ़ते भय, भ्रष्टाचार के बोलबाले के बीच
महिलाओं के भीतर इतना खौफ पसरा हुआ है कि वे घर से अकेली निकलने में भी
भयभीत होती हैं। इस दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा व उनके सांसद बेटे
दीपेंद्र हुड्डा पर हमला बोलते हुए विधायक आदित्य देवीलाल ने कहा कि
उन्होंने पिछले विधानसभा चुनावों में अप्रत्यक्ष तौर पर भाजपा की मदद कर
उसे सत्ता में ला दिया। रोहतक की चौधर की बात कहने वाले भूपेंद्र सिंह
हुड्डा व दीपेंद्र सिंह हुड्डा कभी भी हाल ही में भारी बरसात से प्रभावित
किसानों की हालत तक जानने के लिए उनके बीच नहीं गए इसलिए वहां के खेतों
में अभी तक 8 से 10 फुट तक पानी जमा है और किसानों की पूरी फसल नष्ट हो
गई है। विधायक आदित्य देवीलाल ने इस दौरान मीडिया कर्मियों के समक्ष कुछ
तस्वीरें प्रस्तुत करते हुए आरोप जड़ा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह
हुड्डा व दीपेंद्र सिंह हुड्डा इनेलो के जयंती कार्यक्रम को असफल बनाने
के लिए ओछे हथकंडे अपना रहे हैं। इनेलो विधायक ने कहा कि चौधरी देवीलाल
एक सुलझे हुए राजनेता थे और पूरे हरियाणा की उनके प्रति श्रद्धा और
सम्मान है। जयंती कार्यक्रम रोहतक में रखने के सिलसिले में पूछे गए सवाल
पर विधायक आदित्य देवीलाल ने कहा कि रोहतक जिला चौधरी देवीलाल की
राजनीतिक कर्मभूमि रही है और पार्टी संगठन के पदाधिकारियों की मांग पर ही
रोहतक जिले को जयंती कार्यक्रम के लिए चुना गया। इस अवसर पर उनके साथ
इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा, डबवाली के हलका प्रधान मंदर सिंह
ओढां, इनेलो प्रेस प्रवक्ता महावीर शर्मा, युवा इनेलो जिलाध्यक्ष भगवान
कोटली, विनोद दड़बी व जरनैल चंदी मौजूद थे।