क्रॉस वोटिंग के आरोपी पांच विधायक कांग्रेस से निलंबित : राव नरेंद्र सिंह
Apr 16, 2026, 21:05 IST

चंडीगढ़, 16 अप्रैल राज्य सभा चुनाव के दौरान क्रास वोटिंग करने वाले पांच विधायकों को कांग्रेस ने निलंबित कर दिया है। कांग्रेस ने यह कार्रवाई करके पहली बार अनुशासन का संकेत दिया है। सभी विधायकों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी।
राव नरेंद्र सिंह गुरुवार को ने बताया कि नारायणगढ़ से शैली चौधरी, सढौरा से रेणु बाला, रतिया से जरनैल सिंह, पुन्हाना से मोहम्मद इलियास तथा हथीन से मोहम्मद इजऱाइल को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निलंबित किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई प्रदेश अनुशासन समिति की सिफारिश तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की स्वीकृति के उपरांत की गई है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि बीती 16 मार्च को राज्य सभा के चुनाव के दौरान संबंधित विधायकों ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध मतदान कर गंभीर अनुशासनहीनता का परिचय दिया, जो संगठनात्मक मर्यादाओं के प्रतिकूल है। इसके बाद सभी विधायकों को बीस मार्च को नोटिस जारी किए गए। विधायक शैली चौधरी, रेणु बाला तथा जरनैल सिंह ने नोटिस का जवाब दिया जबकि मोहम्मद इलियास तथा मोहम्मद इजराइल ने नोटिस का जवाब नहीं दिया। तीन अप्रैल को पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक की अध्यक्षता वाली कमेटी ने अंतिम निर्णय लेते हुए अपनी सिफारिशें हाईकमान को भेज दी थी।
कांग्रेस पार्टी से निलंबन किए जाने पर नारायणगढ़ विधायक शैली चौधरी ने कहा कि उन्हें इस मामले में कोई चिट्ठी पार्टी की ओर से प्राप्त नहीं हुई है। जब तक वह उन्हें नहीं मिल जाती, तब तक वह इस मामले में कुछ नहीं कह पाएंगी। उन्होंने कहा कि वह अभी अपने परिवार के साथ हरियाणा से बाहर हैं। विधायक रेणु बाला ने इस बारे में किसी प्रकार की टिप्पणी नहीं की।
रतिया से कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि उन्होंने रतिया में कांग्रेस को अपनी मेहनत से खड़ा किया है। कांग्रेस हाईकमान के द्वारा यह एकतरफा कार्रवाई की गई है। दोबारा हाईकमान से मिलने का प्रयास किया जाएगा। जरनैल सिंह ने कहा कि वह अपने हलके के मतदाताओं से बातचीत के बाद ही अगला कदम उठाएंगे।