Pal Pal India

पहले दो चरणों ने बीजेपी की विदाई तय की: डॉ. सुशील गुप्ता

 
 पहले दो चरणों ने बीजेपी की विदाई तय की:  डॉ. सुशील गुप्ता
यमुनानगर, 03 मई  आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने रादौर विधानसभा के गांवो में चुनावी यात्रा शुरू की। उन्होंने अपनी चुनावी यात्रा सुबह नौ बजे गांव खजूरी से शुरू की और शाम सात बजे कांसापुर में समाप्त की। इस मौके पर उनके साथ विधायक बिशन लाल सैनी, करमबीर बूटर, रणधीर सिंह, विकास सैनी, जयलाल कुमार, सुखविंदर सिंह, देवेंद्र सिंह नंबरदार, मुख्तियार सिंह, जोगिंदर सिंह, रामलाल, जयपाल, रामदास, बाबूराम और मधुबाला मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आज ये देश लोकसभा के चुनाव में तीसरे चरण में पहुंच चुका है। पहले दो चरणों में बीजेपी की विदाई लगभग तय हो चुकी है। हरियाणा के हर गांव में लोग बीजेपी और जेजेपी से नफरत करने लगे हैं। क्योंकि ये देश की संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। संसद में एक सवाल पूछने पर 150 सांसदों को सस्पेंड कर दिया। जब से देश आजाद हुआ है तब से लेकर चार महीने पहले तक कभी किसी मुख्यमंत्री को गिरफ्तार नहीं किया गया था। परंतु बीजेपी ने दिल्ली की जनता द्वारा तीन बार चुने हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया। उनको केवल इसलिए गिरफ्तार किया ताकि वो चुनाव प्रचार न कर सकें। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने चलते चुनाव में कांग्रेस के खातें सील कर दिए। इसका मतलब संविधान और लोकतंत्र पर हमला किया जा रहा है। बीजेपी सरकार पर महिलाओं पर अपराध बढ़ते जा रहे हैं। मणिपुर में महिलों को निर्वस्त्र घुमाया गया, लेकिन उस पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक शब्द नहीं बोला और न वो मणिपुर गए। क्योंकि वो वहां जाति और धर्म का रंग देना चाहते हैं। बीजेपी ने मेवात में भी आग लगाने की कोशिश की थी लेकिन इस प्रदेश के किसानों ने कहा कि वो हरियाणा में ऐसा नहीं होने देंगे। किसानों पर जीतना अत्याचार पूर्व सीएम खट्टर सरकार ने किया इतना किसी ने नहीं किया। बीजेपी ने 750 से ज्यादा किसानों की शहादत ली। इन्होंने किसानों को आतंकवादी, उपद्रवी और खालिस्तानी कहा। मंडियों को बंद कराने की साजिश रची और आज पूर्व सीएम खट्टर ट्रैक्टर चलाकर किसान हितैषी होने का नाटक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों तक दिल्ली के स्कूलों की चर्चा है।