Pal Pal India

फतेहाबाद: सनियाना में पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला

 
फतेहाबाद: सनियाना में पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला
फतेहाबाद, 4 मार्च। जिले के भूना खंड के गांव सनियाना में एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार हिसार जिले के गांव गंगवा निवासी सोनू की शादी पूजा के साथ हुई थी। इनके दो बच्चे हैं। 10-15 दिनों से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसको लेकर पूजा ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई थी। शुक्रवार को दोनों इस मामले में समझौते के लिए सोनू के ननिहाल गांव सनियाना में आए हुए थे।

बताया जाता है कि शुक्रवार शाम को हुई पंचायत में पति-पत्नी के बीच समझौता हो गया था, लेकिन शनिवार को एक बार फिर दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी दौरान तैश में आए सोनू ने चाकू से अपनी पत्नी पर कई वार कर दिए। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

इस मामले में भूना थाना प्रभारी अनूप सिंह का कहना है कि पुलिस को इस बारे सूचना मिली है और मामले की जांच की जा रही है।