Pal Pal India

फतेहाबाद जिला भाजपा की नई टीम घोषित, नेहा मित्तल व इन्द्र गावड़ी बने उपाध्यक्ष

 
 फतेहाबाद जिला भाजपा की नई टीम घोषित, नेहा मित्तल व इन्द्र गावड़ी बने उपाध्यक्ष
फतेहाबाद, 6 फरवरी  भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह ग्रोहा ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी से विमर्श के उपरांत जिला भाजपा की नई टीम का गठन कर दिया है। भाजपा की नई टीम में नेहा मित्तल, इन्द्र गावड़ी सहित सात लोगोें को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रोहा ने सूची जारी कर दी गई है। नई जिला टीम में वरिष्ठ भाजपा नेत्री नेहा मित्तल, इन्द्र गावड़ी, जगदीश शर्मा, संजय रेवड़ी, महेश शर्मा, विजय गोयल, श्याम कम्बोज को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। पार्टी ने जगदीश मान रिंकू व अशोक जाखड़ को जिला महामंत्री का पदभार सौंपा है। इसके अलावा राजेन्द्र प्रजापति, हरीश गर्ग, विक्रम शर्मा, जंगजीत हुड्डा, सविता टुटेजा व कुलवंत सैनी को जिला सचिव नियुक्त किया गया। रामकुमार मेहरा को जिला कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। कंवल चौधरी को आईटी प्रमुख नियुक्त किया गया है। बनवारी लाल गहलोत कार्यालय सचिव,पवन सिंह को जिला मीडिया प्रभारी व जगदीप मोंगा को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष स. बलदेव सिंह ग्रोहा ने सभी पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं।