Pal Pal India

आईएनडीआईए गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों नहीं करेंगे आंदोलन:हुड्डा

 
  आईएनडीआईए गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों नहीं करेंगे आंदोलन:हुड्डा
जींद, 2 जून  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की लहर चल रही थी। इस लहर में कांग्रेस सभी दस सीटें भी जीत सकती है। एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनने के सवाल पर जवाब देते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह सब छलावा हैए वह जनता पर विश्वास करते हैं। चार जून को पता चल जाएगा कि जनता ने उनको कितना आशीर्वाद दिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को कंडेला गांव में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य बलजीत रेढू के लक्ष्य मिल्क प्लांट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की लहर चल रही है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस क्लीन स्विप करेगी। एग्जिट पोल पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यह एक छलावा हैए वह जनता पर विश्वास करते हैं। जनता को जो फैसला होगा, उसका आदर करेंगे। केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनना तय है। भाजपा पर बौखलाहट का आरोप लगाते हुए हुड्डा ने कहा कि भाजपा अपने ही लोगों को निशाना बना रही है।
कांग्रेस में कहीं किसी ने कोई भीतरघात नहीं किया, सभी ने मिल कर चुनाव लड़ा है। कांग्रेस का चुनाव तो जनता ही लड़ रही थी। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्षों की घोषणा नहीं होने के सवाल पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि संगठन के लिए सूची पूरी तरह से तैयार हैं। लोकसभा चुनाव से पहले ही घोषणा होनी थी लेकिन चुनाव में पूरा अमला व्यस्त हो गया। जल्द ही जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी जाएगी। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का मजबूत संगठन सबके सामने होगा।
हुड्डा ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों को आंदोलन नहीं करना पड़ेगा। एक ही झटके में किसानों की सभी मांग पूरी कर दी जाएगी। एमएसपी के लिए गारंटी कानून से लेकर किसानों के कर्जे माफ किए जाएंगे। वहीं नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा उचाना हलके के गांव अलेवा में पहुंचे।