Pal Pal India

फरीदाबाद में आतंकी गतिविधियों पर भडक़े पूर्व सीएम हुड्डा

 बोले-चौकस नहीं है हरियाणा पुलिस; 80 गैंग एक्टिव, राज्यपाल प्रो.असीम घोष से मिले
 
 फरीदाबाद में आतंकी गतिविधियों पर भडक़े पूर्व सीएम हुड्डा
  चंडीगढ़, 13 नवंबर।  फरीदाबाद में हुई आतंकी गतिविधियों को लेकर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा पुलिस पर हमला बोला है। पूर्व सीएम ने कहा, प्रदेश की पुलिस को जितना चौकस होना चाहिए, हरियाणा पुलिस उतनी चौकस नही हैं।उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताते हुए कहा, हरियाणा में पुलिस की नाकामी के कारण 80 के करीब गैंग एक्टिव हो चुके हैं। ये लगातार प्रदेश में आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसके कारण अपराध में अब हरियाणा नंबर वन हो चुका है। पूर्व सीएम ने ये हमला हरियाणा के गवर्नर असीम घोष से मुलाकात के बाद बोला है।
  पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गवर्नर से मुलाकात के बाद बताया, प्रदेश के राज्यपाल से मांग की गई है कि हरियाणा में चुनाव के समय ब?ी गिनती में बीपीएल कार्ड बनाए गए थे, लेकिन चुनाव के बाद करीब 10 लाख बीपीएल कार्ड काट दिए गए। कांग्रेस ने इस मामले की जांच की मांग की है। कांग्रेस इन दिनों पूरे प्रदेश में वोट चोर-गद्दी छो? अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत जिला स्तर पर कांग्रेस के नेता प्रदर्शन कर रहे हैं। हरियाणा विधानसभा नेता प्रतिपक्ष हुड्डा ने कांग्रेस ने हरियाणा में हजारों करो? रुपए का धान घोटाला होने का आरोप भी लगाया। हुड्डा ने कहा कि फसल की पैदावार कम हुई है, जबकि मंडियों में धान ज्यादा पहुंचा है। लिहाजा जांच की जाए कि अतिरिक्त धान कहां से आया है। हुड्डा ने यह आरोप भी लगाया कि किसानों की फसलें एमएसपी पर नही खरीदी जा रही हैं। हुड्डा ने किसानों के लिए एक हजार रुपए प्रति क्ंिवटल बोनस की मांग की है।
 बिहार चुनाव नतीजे पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एग्जिट पोल की सटीकता पर सवाल उठाते हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव का हवाला दिया। हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में एग्जिट पोल कांग्रेस की सरकार बना रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने बिहार में महागठबंधन की जीत की उम्मीद जताई। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में  प्रदेशाध्यक्ष राव  नरेंद्र सिंह,  विधायक चौ. भरत सिंह बैनीवाल,  विधायक बीबी बत्रा, विधायक अशोक अरोडा, विधायक जनरैल सिंह, विधायक जस्सी पेटवाड, विधायक शकुंतला ख्चाटक आदि शामिल थे।