Pal Pal India

भाजपा सरकार की योजनाओं का हर वर्ग को मिल रहा लाभ : कंवर पाल

 
 भाजपा सरकार की योजनाओं का हर वर्ग को मिल रहा लाभ : कंवर पाल
यमुनानगर, 04 फरवरी प्रदेश में भाजपा सरकार की नीतियों एवं योजनाओं से हर वर्ग को लाभ मिला है। प्रदेश में अनेकों ऐसी योजनाएं सरकार ने चलाई हैं जिनका सीधा-सीधा लाभ प्रदेश की जनता को निरंतर मिल रहा है। यह बातें हरियाणा के स्कूल शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री कंवर पाल ने शनिवार देर शाम गांव हुंडे वाला में सैकड़ों की संख्या में भाजपा में शामिल हुए लोगों के बीच कही।
मंत्री कंवर पाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर आज भाजपा देश में ही नहीं बल्कि विश्व का एक बड़ा संगठन बन गया है। कार्यकर्ताओं की लगन व निष्ठा से कार्य करने की कार्यशैली से भाजपा और मजबूत होकर उभर रही है। भाजपा में शामिल हुए सभी लोगों का मंत्री ने फूल माला और पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों को पूरा मान सम्मान दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि हुंडे वाला में भाजपा की नीतियों में विश्वास जताते हुए विभिन्न दलों के कार्यकर्ता अपनी पार्टियों को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।