Pal Pal India

सिरसा की आरएसडी कॉलोनी में इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, 6 वाहन जले

 
 सिरसा की आरएसडी कॉलोनी में इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, 6 वाहन जले 
 सिरसा, 15 नवंबर। सिरसा की आरएसडी कॉलोनी में आज तडक़े इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। इससे आग भडक़ने से पास खड़े वाहनों में भी लग गई। स्कूटी व एक बाइक सहित 6 वाहन आग की चपेट में आ गए। इस दौरान मकान के अंदर की वायरिंग और फर्श फट गया। हादसे में काफी नुकसान हो गया। वाहन मालिक का कहना है कि जोर से तेज धमाका सुना था। ऐसा लगा कि स्कूटी की बैटरी फटी हो, उसके बाद आग तेजी से फैल गई। जानकारी के अनुसार, घटना आरएसडी कॉलोनी की है और शनिवार सुबह की है। कुछ देर बाद सूचना पर दमकल गाड़ी और पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने पर काबू पाया गया। सुरेश गोयल ने बताया कि गैलरी में 6 स्कूटी खड़ी थी। उसमें 2 स्कूटी चार्जिंग पर लगी थी और पास में एक बाइक खड़ी थी। एक स्कूटी ज्यादा चार्जिंग होने की वजह से फट गई। इससे एक के बाद एकाएक स्कूटी ने आग पकड़ ली। आग इतनी तेज थी कि पांच स्कूटी व एक बाइक पूरी तरह जल गए। घर के आंगन में जहां ये वाहन खड़े थे, वहां आग लगने से नीचे का फर्श फट गया, पर कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। वाहनों के जलने से काफी नुकसान हुआ है। सुरेश गोयल ने बताया कि जोर से तेज धमाके की आवाज सुनी थी। एक स्कूटी की बैटरी फटी थी। इसके बाद आग आगे-आगे फैलती गई। मकान में अंदर की वायरिंग जल गई। वहीं चश्मदीद मांगेलाल ने बताया कि वह पास के सामने मकान के ऊपर रहता है। जैसे ही उसने आग लगती देखी तो पहले मकान मालिक को फोन किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी और पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर बाद आग को बुझाया गया। कई देर बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक सभी वाहन जल गए थे।