Pal Pal India

चुनाव 2024 देश के सपनों को नई उड़ान देने का चुनाव है: राम बिलास शर्मा

 
गुरुग्राम लोकसभा के चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन
 
  चुनाव 2024 देश के सपनों को नई उड़ान देने का चुनाव है: राम बिलास शर्मा
गुरुग्राम, 30 जनवरी  बुधवार को यहां गुड़गांव लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए पूर्व मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 देश के सपनों को नई उड़ान देने का चुनाव है। भारत विकसित और विश्व गुरू बने, इसके लिए प्रचंड बहुमत से हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है।
कार्यालय उद्घाटन से पहले मुख्य अतिथि राम बिलास शर्मा, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, लोकसभा क्लस्टर प्रभारी मनीष ग्रोवर, लोकसभा प्रभारी अजय गौड़, लोकसभा सहप्रभारी मनीष मित्तल सहित सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब और प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का वर्चुअल संबोधन भी सुना। जिला अध्यक्ष कमल यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि राम बिलास शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में गुरुग्राम लोकसभा से भाजपा भारी मतों से विजयी हो इस हेतु हम सब कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी ताकत के साथ लगना होगा और शक्ति केंद्रों तथा बूथ तक हमें जाकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गांव चलो अभियान चलाया जिसमें सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी 24 घंटों का प्रवास करेंगे और मोदी-मनोहर सरकार की उपलब्ध्यिों को घर-घर लेकर जाएंगे।








जनता तीसरी बार मोदी को पीएम बनाने के लिए उत्साहित है: इंद्रजीत



केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी करोड़ों-करोड़ों भारतीयों के हृदय की धडक़न बन चुके हैं। देश की जनता मोदी को चाहती है और तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्साहित है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाने के मिशन में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार ने सभी लोकसभा क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की लोगों को जानकारी दें और एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग करें। आज पूरा विश्व मोदी की कार्यप्रणाली से प्रभावित है। चीन जैसा देश भी मोदी की अगुआई में भारत की तरक्की की सराहना करता है।



इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा उषा प्रियदर्शी, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, विधायक सुधीर सिंगला, प्रदेश मीडिया सहप्रमुख अरविंद सैनी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख अरुण यादव, जिला अध्यक्ष कमल यादव, जिला अध्यक्ष नूंह नरेंद्र पटेल, जिला अध्यक्ष रेवाड़ी प्रीतम चौहान, नगर परिषद सोहना चेयरमैन अंजू देवी, बोधराज सीकरी, जिला मीडिया सहप्रमुख जयवीर यादव समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।