Pal Pal India

डॉ सुशील गुप्ता मजबूत उम्मीदवार: अनुराग ढांडा

 
 डॉ सुशील गुप्ता मजबूत उम्मीदवार:  अनुराग ढांडा
 चंडीगढ़, 30 मार्च।  आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने प्रेस वार्ता कर ईडी सीबीआई के दुरुपयोग के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। इस दौरान उन्होंने राहुल दादू, मंदीप हुड्डा और राकेश हुड्डा को पार्टी का पटका पहनकर आम आदमी पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर उनके साथ डॉ. मनीष यादव, जगबीर हुड्डा, राज कौर गिल, रंजीत उप्पल, करण सिंह धनखड़ भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा पूरे देश में चर्चा है कि ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है। भाजपा वसूली के लिए ईडी और एसबीआई का इस्तेमाल कैसे कर रही है इसका बड़ा उदाहरण हरियाणा में भी देखने को मिला है। इंडिया गठबंधन के तहत जब से आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता को मैदान में उतारा है, तब से हमारी टीम में कुरुक्षेत्र लोकसभा के गांव गांव जा रही हैं। इस दौरान हर जगह पर भाजपा का जबरदस्त विरोध देखने को मिल रहा है। लोग कह रहे हैं कि भाजपा के नेताओं को प्रचार के लिए भी गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। यही कारण था कि भाजपा का कोई भी उम्मीदवार कुरुक्षेत्र लोकसभा से चुनाव मैदान में उतरने को तैयार नहीं था। इसका सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि नायब सैनी जब कुरुक्षेत्र लोकसभा से सांसद थे और यदि उनको मुख्यमंत्री बनाना भाजपा का प्रीप्लान होता तो तीन चार महीने पहले उन्हें प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाया जाता। इसका मतलब जब उन्हें अपने प्रदेश अध्यक्ष की हार नजर आने लगी तो उन्हें बचाने के लिए मुख्यमंत्री बनाया और वहां से निकाल लिया।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की धरती पर आकर प्रधानमंत्री मोदी ने जिसे लूटेरा कहा हो, जिसको भाजपा कोयला चोर का मास्टरमाइंड बताती रही हो और जिसको प्रकाश जावड़ेकर ने सबसे बड़ा कोयला चोर बताया हो। ऐसे व्यक्ति को भाजपा ने कुरुक्षेत्र लोकसभा से टिकट क्यों दिया? भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन्होंने नवीन जिंदल को किस वाशिंग मशीन में धोया है जिससे उसके सारे भ्रष्टाचार धुल गए।  उन्होंने कहा कि क्या प्रधानमंत्री मोदी विपक्षी पार्टियों के सभी नेताओं को जेल में डालकर और उनके खाते सील करके चुनाव लडऩा चाहते हैं। ये सभी बातें बताती हैं कि भाजपा पूरी तरह से अपना विश्वास खो चुकी है।