Pal Pal India

डबल इंजन सरकार ने बहाई प्रदेश में विकास की गंगा : नायब सिंह सैनी

 
  डबल इंजन सरकार ने बहाई प्रदेश में विकास की गंगा : नायब सिंह सैनी
 टोहाना, 7 अप्रैलसिरसा संसदीय क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी की जीत तय करने के लिए बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तीन दिन में दूसरी बार क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने टोहाना में आयोजित विजय संकल्प रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार ने देश और प्रदेश में जो विकास की गंगा बहाई है, उसका हर भारतीय पूरा लाभ ले रहा है। देश को विकसित बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी अभूतपूर्व काम कर रहे हैं। यहां मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने जमकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन को भी घेरा। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी गरीब की परवाह नहीं की। कांग्रेस ने गरीब को और गरीब बनाया। जबकि मोदी सरकार ने अंत्योदय के लिए काम किया और कल्याणकारी योजनाएं बनाकर करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अशोक तंवर के रूप में एक नायाब उम्मीदवार आपके बीच में भेजा है। उन्होंने सांसद रहते सिरसा लोकसभा में जो काम किए, वे ऐतिहासिक हैं। आगे भी जीतकर जाएंगे तो और दिल खोलकर काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में मनोहर लाल की सरकार के दौरान अभूतपूर्व विकास कार्य हुए। जनता को सीधे लाभ देने के लिए उनके नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने काम किए। आगे भी हरियाणा प्रदेश में विकास का फायदा आप सभी को मिलता रहे, इसके लिए जरूरी है कि पूरे हरियाणा की दस की दस लोकसभा सीटों पर विजयश्री दिलाकर भेजें। 
संगठन की ताकत से मिलेगी जीत: सुभाष बराला
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का इस सभा में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। तालियों की गडग़ड़ाहट के बीच बुक्के और पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया गया। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने मुख्यमंत्री को सबसे युवा मुख्यमंत्री बताते हुए उनके संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा कि हमारा मजबूत संगठन है और इसी संगठन की ताकत से जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि 4 जून को जो परिणाम आएंगे वह भाजपा के 400 के संकल्प को पूरा करने वाले होंगे। 
सुनीता दुग्गल का दर्द छलका
संबोधन के दौरान निवर्तमान सांसद सुनीता दुग्गल का टिकट कटने का दर्द छलक गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पांच साल तक शिद्दत से क्षेत्र की सेवा की है। यहां रेल सेवा बढ़ाई, जब भी उन्हें मौका मिला, तो सिरसा लोकसभा क्षेत्र की आवाज उठाई। वे दावा कर सकती हैं कि जितने भी सांसद सिरसा संसदीय क्षेत्र से हुए, उनका रिकॉर्ड निकालें, चाहे अशोक तंवर के कार्यकाल को भी मिलाकर, किसी ने भी इतनी आवाज नहीं उठाई होगी, जितनी आवाज उन्होंने उठाई। उन्होंने अपना काम मेहनत से किया, अब धीरे-धीरे परिवार बढ़ रहा है, बढ़ते परिवार में बहुत सी बातों को ध्यान रखते हुए भाजपा नेतृत्व में ने निर्णय लिया कि इस बार अशोक तंवर को यहां से प्रत्याशी बनाया जाए, इसलिए जो प्यार स्नेह उन्होंने अपनी बहन को दिया, वो स्नेह अशोक तंवर को दें। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डा. कमल गुप्ता,  सुरेंद्र आर्य, बलदेव ग्रोहा, वेद फूलां, विधायक लक्ष्मण नापा, दुड़ाराम, राव नरवीर सिंह, रिंकु मान, गुलशन हंस, हरीश गर्ग, जगजीत हुड्डा, संजय रेवड़ी, वेद जांगड़ा, भारत भूषण मिढ़ा, सरदारी लाल, हरविंद्र लाल, नरेंद्र गर्ग, प्रवीण गिल, विजय शर्मा, विनोद खिचड़, चेयरमैन नरेश बंसल, नीरू सैनी, ईश्वर नैन, तिलक भाटिया, कामराज शर्मा, सुभाष गर्ग, रविंद्र मेहता, अनिल भाटिया, सुरेंद्र कुमार, सीताराम मित्तल्र विकास ललौदा, रमेश छिरंग, जसवंत जाखड़, प्रो. रविंद्र बलियाला, बलदेव सैनी, मनोज बिश्रेाई, रमेश डुल्ट, रोहताश जांगड़ा, ओपी मालिया, जिले सिंह बराला, कृष्ण नैन, सुरेंद्र पूनिया, प्रदीप सैन, मनीष शर्मा, रमन मडिया व बलदेव सैन मौजूद रहे।
बॉक्स
सिरसा पहुंचे सीएम नायब सैनी
टोहाना में रैली करने के बाद सीएम नायब सैनी हवाई मार्ग से सिरसा पहुंच गए हैं। शाम को सीएम सिरसा के एयरफोर्स स्टेशन पर उतरे। वहां पर भाजपा नेताओं ने सीएम का स्वागत किया। उसके बाद सीएम डेरा बाबा भूमणशाह संघरसाधा में पहुंचे और बाबा ब्रह्मदास महाराज का आशीर्वाद लिया। उसके बाद वे रानिया रोड स्थित सेतिया पैलेस में पहुंचे। सेतिया पैलेस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सीएम का डीनर है। डीनर के माध्यम से सीएम भाजपा कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे।