इनेलो किसान सैल की जिला स्तरीय बैठक 29 को
किसानों की समस्याओं व समाधान को लेकर इनेलो नेता करेंगे मंथन
Dec 24, 2025, 13:34 IST

सिरसा 24 दिसंबर प्रदेशभर के किसानों की समस्याओं पर मंथन करने एवं उनके समाधान को लेकर
इंडियन नेशनल लोकदल के किसान सैल की अहम बैठक 29 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे
डबवाली रोड स्थित इनेलो जिला कार्यालय में होगी। इस सिलसिले में इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि इस बैठक को मुख्य रूप से इनेलो किसान सैल के प्रदेश संयोजक फूल सिंह मंजूरा संबोधित करेंगे। इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि बैठक के दौरान बाढग़्रस्त किसानों को अभी तक क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा न मिलने, किसानों की फसलों की खरीद एमएसपी न होने, मंडियों में फसलों की खरीद के दौरान उचित इंतजामों के अभाव, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों से किए जा रहे छलावे आदि गंभीर विषयों पर विमर्श किया जाएगा और इनेलो की ओर से इन समस्याओं के समाधान के लिए किए जाने वाले उपायों पर मंथन किया जाएगा। जस्सा ने कहा कि पिछले 12 सालों के दौरान भाजपा की कुनीतियों के चलते किसानों के साथ-साथ सभी वर्गों को संकट का सामना करना पड़ रहा है और सभी वर्ग आगामी विधानसभा चुनावों में इनेलो को सत्ता सौंपने को आतुर नजर आ रहे हैं। उन्होंने इनेलो किसान सैल से जुड़े सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से इस बैठक में समय पर पहुंचने का आह्वान किया है।