डिजिटल भुगतान से छोटे व्यापारियों को मिल रही नई मजबूती — मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री बुधवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान विधायक श्री बलवान सिंह दौलतपुरिया द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
विधायक द्वारा छोटे खुदरा व्यापारियों को समर्थन देने के लिए ऑनलाइन खरीदारी पर भारी कर लगाने के प्रस्ताव के सवाल पर मुख्यमंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष को तथ्यों की जानकारी ही नहीं है और वे जानकारी के अभाव में ऐसी बाते करते हैं।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि कोरोना काल में भी किसी रेहड़ी—फड़ी वालों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए केंद्र सरकार ने रेहड़ी—फड़ी वालों को बिना ब्याज के 10 हजार रुपये तक का लोन दिया था। व्यापारियों को कहीं किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो रही है, दिक्कत केवल कांग्रेस को हो रही है कि पैसा ऑनलाइन क्यों जा रहा है, सीधा आना चाहिए था।
प्रश्नकाल से गायब विपक्ष पर मुख्यमंत्री का कटाक्ष — अपने ही प्रश्नों के उत्तर सुनने सदन में नहीं आते विधायक
कांग्रेस के अधिकतर विधायकों द्वारा प्रश्नकाल के दौरान विधानसभा में उपस्थित न होने पर मुख्यमंत्री ने निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष इतना हताश और निराश हो गया है कि वे प्रश्न काल के दौरान अपने प्रश्न का जवाब सुनने के लिए भी सदन में नहीं आए हैं, तो वे प्रदेश की जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सदन में कैसे उठा पाएंगे।

