Pal Pal India

किसान आंदोलन-2 के 100 दिन पूरे होने पर डबवाली किसान मोर्चे पर भारी संख्या में पहुंचे किसान: औलख

सरकार चाहे किसी भी पार्टी की बने, मांगें लागू करवाने तक मोर्चा जारी रहेगा: औलख
 
  किसान आंदोलन-2 के 100 दिन पूरे होने पर डबवाली किसान मोर्चे पर भारी संख्या में पहुंचे किसान: औलख
सिरसा। संयुक्त किसान मोर्चा गैर-राजनैतिक व किसान मजदूर मोर्चे की ओर से किसान अपनी मांगों को लेकर 13 फरवरी से खनौरी, शंभू, डबवाली, रतनपुरा (संगरिया) में पक्का मोर्चा लगाए हुए हैं। आज 100 दिन पूरे होने पर सभी मोर्चो पर बड़ी संख्या में किसान मजदूर साथी इक_े हुए। औलख ने कहा कि डबवाली किसान मोर्चे पर संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक से जुड़े हुए बीकेयू एकता सिद्धपुर, भारतीय किसान एकता बीकेई व हरियाणा किसान एकता डबवाली किसान जत्थेबंदियों से जुड़े हुए हजारों की संख्या में किसान व मजदूर डबवाली पहुंचे। औलख ने संबोधित करते हुए कहा कि हम अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। लोकसभा के चुनाव चल रहे हैं। सरकार चाहे किसी भी पार्टी की बने, हम अपनी मांगें पूरी करवाने तक अपना संघर्ष जारी रखेंगे। हमारे साथी भाजपा को लखीमपुर खीरी में हुए कत्लेआम, शुभकरण सिंह की गोली से हत्या, प्रितपाल को बोरी में डालकर लेकर जाने, मानी हुई मांगों को लागू न करने को लेकर सवाल करते हैं तो वह सवालों से भागते हैं। बीकेयू सिद्धूपुर के सीनियर किसान नेता ने भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी व नेता एक एजेंडे के तहत किसानों के प्रति भद्दी शब्दावली प्रयोग करते हैं। किसानों को उकसाने का प्रयत्न करते हैं, ताकि वह दोबारा से लखीमपुर खीरी जैसा कांड कर सकें। भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है। देशवासी समझ चुके हैं, यह वही बीजेपी है, जिसने 10 सालों में किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, कर्मचारियों, आशा वर्करों, टीचरों, महिला पहलवानों, अग्निवीरों सहित सभी वर्गों पर लाठियां बरसाई। सडक़ों पर घसीटा। अब समय आ गया है, अपने हर एक जुल्म का हर एक जख्म का हिसाब लेने का। आज के सम्मेलन में बठिंडा वाली बीबीयों के ढाडी जत्थे व पंजाबी कलाकार सिंह दीप ने किसानी के गीत गाए। आज किसान सम्मेलन के मंच का संचालन रेशम सिंह, हरजिंदर सिंह, अवतार सिंह, हरभगवान सिंह ने किया। इस मौके पर काका सिंह कोटड़ा बीकेयू सिद्धपुर, हरियाणा किसान एकता से मनदीप सिंह देसूजोधा, संदीप सिंह राजस्थान, अंग्रेज सिंह कोटली, गुरलाल सिंह भंगू, प्रगट सिंह, अवतार सिंह, सुखदेव सिंह, प्रकाश ममेरां सहित हजारों किसान मौजूद रहे।