Pal Pal India

निगम कर्मियों ने उल्टे झाड़ू लेकर किया प्रदर्शन

बकाया एरियर की मांग कर रहे है निगम कर्मी 
 
  निगम कर्मियों ने उल्टे झाड़ू लेकर किया प्रदर्शन
 कई जिलों में बकाया एरियर दिया जा चुका है-पपला
यमुनानगर, 2 फ़रवरी  कच्चे कर्मचारियों के समान काम समान वेतन के एरियर के भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार को नगर निगम गेट पर भारी संख्या में निगम कर्मचारियों ने इकट्ठे होकर धरना व शहर में उल्टा झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर इकाई प्रधान पपला व वरिष्ठ उपप्रधान राजकुमार धारीवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि नगर निगम प्रशासन समय रहते एरियर का भुगतान करें।
उन्होंने बताया कि बहुत से नगर निगम,परिषदों व पालिकाओं ने हरियाणा सरकार के पत्र जारी करने के बाद समान काम समान वेतन के एरियर का भुगतान कर दिया है। इसको देखते हुए नगर निगम यमुनानगर में भी कर्मचारियों द्वारा धरने प्रदर्शन करने के बाद वेतन तो लागू कर दिया था। और निगम प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि एक महीने बाद एरियर का भुगतान कर दिया जाएगा। लेकिन आठ महीने का समय बीत जाने के बाद एरियर का भुगतान नहीं किया गया है और निगम प्रशासन वायदे पे वायदा कर रहा हैं। जिस कारण कारण कर्मचारियों में भारी रोष है।
उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही एरियर का भुगतान नहीं किया गया तो मजबूरन संघ को आन्दोलन को और तेज करना पड़ेगा। जिसमें सभी कर्मचारियों द्वारा काम छोडकर हड़ताल जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर होगा पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को देखते हुए हड़ताल जैसा आन्दोलन नहीं उठाया। पर निगम प्रशासन अब हड़ताल जैसा कदम उठाने के मजबूर कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर मजबूरन हड़ताल होती है और शहर में गंदगी के कारण जनता को परेशानी होती है इसकी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में सफाई कर्मी शामिल रहें