Pal Pal India

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया कुमारी सैलजा का जोरदार स्वागत

 
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया कुमारी सैलजा का जोरदार स्वागत
सिरसा, 10 मार्च। अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव व पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा का सिरसा दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रॉयल हवेली में गर्मजोशी से जोरदार स्वागत किया। 
इस मौके पर कुमारी सैलजा ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार तानाशाही तंत्र अपना रही है। कभी कर्मचारियों पर तो कभी जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों पर लाठियां भांजी जाती है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जनता महंगाई की मार से त्राहि-त्राहि कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार बजाय महंगाई पर रोक लगाने के नीतियोंं के प्रचार में लगी हुई है। 
कुमारी सैलजा ने कहा कि जनता सरकार की नीतियों से पूरी तरह से तंग आ चुकी है और इस तानाशाही सरकार से छुटकारा चाहती है। उन्होंनेकहा कि कांग्रेस शासनकाल में सभी वर्ग खुशहाल थे। आने वाला वक्त कांग्रेस का है। इस मौके पर पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, गोपीराम चाडीवाल, पूर्व विधायक बलवान दौलतपुरिया, जगन्नाथ, संदीप नेहरा, प्रदेश प्रतिनिधि राजेश चाडीवाल, रतन गेदर, विनित कंबोज, उर्मिला भारद्वाज, जसबीर सिंह रियाड़, दलजीत सिंह रियाड, नवनीत कंबोज, शगनदीप युवा प्रधान, खेताराम, तरसेम पाल कूकना, लाल बहादुर खोवाल, भूपेंद्र राठौड़, भूपेंद्र गंगवा, शीशपाल कंबोज, कुणाल खोड, छोटू राम सहारण, सुखदेव सिंह, तजेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।