Pal Pal India

जगाधरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन

 
  जगाधरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन
जगाधरी, 26 अगस्त। जिला कांग्रेस कमेटी यमुनानगर के नवनियुक्त अध्यक्ष नरपाल गुर्जर (ग्रामीण) एवं देवेन्द्र सिंह (शहरी) द्वारा मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साहपूर्ण जमावड़ा देखने को मिला। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कुमारी सैलजा ने आह्वान किया कि सभी मिलकर पार्टी को मज़बूत करें और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर, विधायक अकरम खान (जगाधरी), विधायक रेणु बाला (सढौरा), पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी (कालका), महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, परविंदर सिंह परी (जिला अध्यक्ष, अंबाला कैंट), संदीप चौहान (जिला अध्यक्ष, पंचकूला), निर्मल चौहान सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।