कांग्रेस सरकार बनने पर हरियाणा में बदमाशों को रहने नहीं देंगे: भूपेंद्र सिंह हुड्डा
फरीदाबाद में हुआ कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन
Jun 28, 2024, 20:32 IST
फरीदाबाद, 28 जून पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि कांग्रेस सरकार बनने पर हरियाणा में बदमाशों को रहने नहीं देंगे। सुरक्षित फरीदाबाद, सुरक्षित हरियाणा, विकसित हरियाणा बनाना कांग्रेस का मकसद है। वे शुक्रवार को फरीदाबाद में धन्यवादी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे।
इस मौके पर हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान, विधानसभा में कांग्रेस के उप-नेता आफताब अहमद और विधायक नीरज शर्मा, शारदा राठौर पूर्व विधायक, रघुवीर तेवतिया पूर्व विधायक, ललित नागर पूर्व विधायक, लखन सिंगला, विजय प्रताप समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव लडऩे और बीजेपी को कड़ा मुकाबला देने के लिए कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि आधा मोर्चा आप लोगों ने फतेह कर लिया है। 3 महीने बाद विधानसभा चुनाव में पूरा मोर्चा फतह करने का मौका है। इस बार फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की सारी विधानसभाओं में कांग्रेस /संजीवकी जीत ही हमारा लक्ष्य है।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि फरीदाबाद हरियाणा का सबसे पुराना औद्योगिक नगर है। लेकिन जब से भाजपा सत्ता में आई है, उसने इलाके की जनता को आधारभूत सुविधाओं के लिए भी तरसा रखा है। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में यहां आईएमटी, सिक्स लेन सडक़ें, गुडग़ांव वाली रोड, बाईपास, यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज, बड़े उद्योग, संस्थाएं, वाटर सप्लाई और सीवरेज व्यवस्था स्थापित की थी। लेकिन बीजेपी ने सिर्फ जनता को पानी की किल्लत, गंदे पानी की सप्लाई, सडक़ों और सीवरेज के जाम जैसी समस्याओं में उलझाकर रख दिया। 10 साल में यहां कोई भी बड़ी परियोजना, कोई बड़ी संस्था या बड़ा उद्योग नहीं आया। लगातार उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं, जिसकी वजह से अकेले फरीदाबाद में एक लाख से ज्यादा लोग बेरोजगार हो गए। इससे पूर्व आम आदमी पार्टी के नेता चंद्रपाल, कमल सिंह तेवतिया, डा. हेतराम चौहान, अमित कुमार, जगदीश बैनीवाल, मदन प्रधान, वदेत सिंह, रमेश, रविन्द्र के अलावा इनेलो जिला सैनक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रणवीर सिंह ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।
इस दौरान कांगे्रस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर उनका पार्टी में आने पर स्वागत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन विधायक एवं फरीदाबाद प्रभारी आफताब अहमद द्वारा किया गया। इस अवसर पर मनधीर मान, गुलशन बगगा, ठाकुर राजाराम, गिरीश भारद्वाज, नीटू मान,योगेश, अब्दुल गफ्फार कुरैशी, गजना लाम्बा, मुनेश शर्मा, भारत अरोड़ा सहित अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।