Pal Pal India

बिजली के अघोषित कटों से परेशान कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन

 
  बिजली के अघोषित कटों से परेशान कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन
 सिरसा, 21 जून। सिरसा में बिजली के अघोषित कट व उत्पन्न हो रही बिजली समस्या के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने आज विद्युत निगम के बाहर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता व शहरवासी विद्युत निगम के बाहर एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजन व शहरवासी आगे बढ़े, तो विद्युत निगम के मुख्य द्वार पर पुलिस बल ने रोक दिया। इसके उपरांत विद्युत निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ज्ञापन स्वीकृत करते हुए आश्वस्त किया कि 10 दिनों में बिजली समस्या का निदान कर दिया जाएगा। पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सिरसा में बिजली-पानी के अव्यवस्थित हालात है। आज सांकेतिक धरना देते हुए दस दिन का समय विद्युत निगम को दिया है। सरकार बिजली-पानी की व्यवस्था को मैनेज करने में विफल साबित हुई है। खास बात ये है कि बिजली मंत्री स्वयं सिरसा का रहने वाला है, उसके बावजूद हालात है। पिछले दस दिनों में अघोषित कट लग रहे है। कोई भी अधिकारी व कर्मचारी फोन नहीं उठाते। जनता भारी परेशान है। सारी-सारी रात व दिन में महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों, खासकर बीमार लोगों को बिजली के अघोषित कटों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहां सरकार 24 घंटे बिजली पानी देने का दावा करती है, वह सरकार विफल साबित हुई है।  इस मौके पर डॉ. केवी सिंह, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा, नवीन केडिया, संदीप नेहरा, सुभाष जोधपुरिया, कृष्णा फौगाट, सुरेंद्र बांसल, विशाल वर्मा, कर्ण चावला, सहीराम सहारण, गुरलाल सेखों, मनमोहन मिढा, डॉ. आजाद केलनिया, मास्टर दलीप, रामसिंह बैनीवाल, तिलक चांदेल, हंसराज खट्टक, दलीप नेजिया, रमेश सैनी, जयप्रकाश, भोला सिंह सरपंच, चंद्रशेखर सोनी, राजरानी जिंदल, विनोद हिटलर, सुनील मौर्य, कृष्णा चेयरमैन, कैलाश कानूनगो, श्यामलाल वर्मा, मोमन सैनी, राजकुमार चंदा, सुनील, प्रवीन शर्मा, विजय शर्मा, साहबराम जांगड़ा, कैलाश शर्मा, राजरानी जिंदल, महेंद्र, देवीपाल सहारण, रिंकू ठाकुर, कृष्ण जोशी, बृजमोहन शर्मा, कपिल सरावगी, जगदीश थोरी,रोहताश, देवीलाल, सुरेंद्र कौर, अंगूरी देवी वर्मा, कृष्ण भांभू, पारस सिंह, सुरेश जोशी, जतिन शर्मा, निशांत, एडवोकेट नायब थिराज, महेश यादव, रामू लढा, राजाराम, मनीष खत्री, सुनील कड़वासरा, कमल कांटीवाल, सतीश खिचड़, पंकज चौहान, विनोद हिटलर, रामकिशन, सुनील मौर्य, जतिन, हरविंद्र सिंह, अशोक चिंडालिया, महावीर सिंह पहलवान इत्यादि मौजूद थे।