Pal Pal India

कांग्रेसी नेता राज कुमार शर्मा को पुलिस ने लिया हिरासत में

 लोगों की समस्याओं से अवगत कराने जा रहे थी सीएम से मिलने
 
लोगों की समस्याओं से अवगत कराने जा रहे थी सीएम से मिलने
 लोगों की समस्याओं से अवगत कराने जा रहे थी सीएम से मिलने सिरसा, 3 जुलाई। शहर की बदहाल सीवरेज व सफाई व्यवस्था, भ्रष्टाचार, बिजली के अघोषित कट सहित अनेक जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेसजन बुधवार को सीएम से मिलने के लिए रवाना हुए। पुलिस बल ने उन्हें भगवान परशुराम चौक पर रोक लिया और आगे नहीं बढऩे दिया। विरोध करने पर पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। 

कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता स्वर्गीय पंडित होशियारीलाल शर्मा के कार्यालय में सुबह एकत्रित हुए। शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर सबने मंत्रणा की। राजकुमार शर्मा ने कहा कि पूरा शहर सरकार व प्रशासन की अनदेखी के चलते नरक भोगने पर मजबूर है। यहां के विधायक करोड़ों रुपए के योजनाएं-परियोजनाएं यहां लाने की बात कहते हैं। विधायक अपने हर बयान में हलके के विकास पर पैसा पानी की तरह बहा देने के गीत गाते नहीं थकते। जबकि हकीकत यह है कि विधायक ने हलके के विकास के लिए सिवाए बयानबाजी के दूसरा कोई काम नहीं किया। शहर की सफाई व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। गलियों-कालोनियों में सीवरेज उफान मार रहे हैं। बिजली मंत्री के गृहजिला में बिजली के अघोषित कट लगाए जा रहे हैं। नगरपरिषद में जमकर भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है और भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरो टॉलरेंस का ढोल पीटते घूम रही है। शर्मा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण की प्रक्रिया अब शुरू नहीं हुई, धिंगतानिया व सलारपुर माइनर के निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करना, सिरसा नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली के कट लग रहे है और पीने के पानी की कम सप्लाई व दूषित पानी सप्लाई, शहर की टूटी हुई सडक़ों व गलियों का पुर्न निमाण शुरू करना, सिरसा की चार मंडिय़ों अनाज मंडी, लक्कड़ मंडी, सब्जी मंडी व गुड मंडी को मुख्यमंत्री ने शिफ्ट करने की घोषणा की थी, अभी तक पूरी नहीं हुई, थेहड़ के विस्थापित लोगों को रजिस्ट्रीशुदा मकान दिए जाए, सेक्टर 19 फ्लैट में थेहड़ विस्थापित लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं, इत्यादि समस्याएं है। शर्मा ने कहा कि यह सरकार जुमलों की सरकार बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि नप भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी है और सरकार तमाशबीन बनी हुई है। जनता का पैसा दोनों हाथों से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। राजकुमार शर्मा व अन्य सभी कार्यकर्ताओं ने एकस्वर में शहर की तमाम समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सीएम नायब सिंह सैनी को ज्ञापन देने का निर्णय लिया। यहां से ज्ञापन देने के लिए कार्यकर्ता निकल पड़े। लेकिन भगवान परशुराम चौक पर पहले से तैनात पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को रोक लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि ज्ञापन देना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन पुलिस बल ने उनकी एक ना सुनी। विरोध जताने पर पुलिस ने अनेक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। अपनी गिरफ्तारियां देते हुए राजकुमार शर्मा व अन्य कार्यकर्ताओं ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, साथ ही विधायक को भी खूब कोसा। गिरफ्तारी का विरोध जताते हुए राजकुमार शर्मा ने कहा कि  शांतिपूर्ण तरीके से शहर की समस्यओं को सीएम के समक्ष रखने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर सरकार ने एक बार फिर अपनी तानाशाही सोच को उजागर किया है। जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारा सबक सिखाने का काम करेगी।

गिरफ्तार होने वाले कार्यकर्ताओं में राजकुमार शर्मा, सुभाष जोधपुरिया, सुमित बैनीवाल, राजेश शर्मा, मोहित शर्मा, आजाद केलनियां, गजानंद सोनी, राजरानी जिंदल, विनोद हिटलर, गुरलाल सेखों, राजकुमार चंदा, नरेंद्र कंबोज नटार, जगदीश भाटिया बेगू, रामू लढा, जतिन शर्मा, अजय नटार, बंसीलाल अलीमोहम्मद, राममूर्ति नेजियाखेडा, जतिन रविदासिया, सतपाल गोदारा शेरपुरा, सुनील कडवासरा नेजिया, सज्जन पूर्व सरपंच मोचीवाली, परनाव सरपंच कुक्कडथाना, रिछपाल कम्बोज, प्रवीण
शर्मा, मोहनलाल ओढ बाजेकां, विनोद बाजेकां, सुनील भावदीन, ओम खिचड अलीमोहम्मद, श्रीराम बेगू, मोहित मेहता, शेखर सोनी, सुनील बोमरा, कपिल अनेजा, रमेश सैनी, रामकुमार लूना, तिलक चंदेल, श्यामलाल वर्मा, चरण बाजीगर, बलबीर बाजीगर, राजेश भिवाल, नायब थिराज, मोमन सैनी, रूपिंद्र भाटिया, पंकज शर्मा, साहब राम जांगडा, रमेश सिधु, शिवकुमार सोनी, अनिल यादव, ओमप्रकाश शर्मा, राजाराम, मांगेराम सिधु, मिलखराज, कर्मवीर बेगू, हरिवंद्र बेगू, रामकिशन गोठवाल, राजू तेजा सिंह, मोहन जांगू धिगतानियां, मा. इकबाल, सुभाष खत्री, राजेन्द्र बागड़ी, कैलाश शर्मा, सतनाम बेगू, जतिन शर्मा, मदन नेजिया, भूराराम बेगू,गुरचरण बेगू, नवल कुमार, कृष्ण कुमार, दीपक फुटेला, हरबंस बेगू, हर्ष, मुकेश वर्मा आदि।