Pal Pal India

लोकसभा की 10 सीटों पर कांग्रेस हाई कमान इन संभावित दिग्गजों पर खेल सकती है दांव

 
 लोकसभा की 10 सीटों पर कांग्रेस हाई कमान इन संभावित दिग्गजों पर खेल सकती है दांव
 चंडीगढ़, 22 जनवरी 
हरियाणा में लोकसभा चुनावों का बिगुल फरवरी माह के अंत तक बज सकता है। इसके लिए भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने अभी से लंगोट कसकर चुनावी रणभेरी में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेस ने 10 लोकसभा क्षेत्रवार सीटों पर कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लोकसभा की 10 सीटों में से 9 पर अपने चहेतों को तवज्जो देने से विरोधी खेमा में पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला और किरण चौधरी ने गत दिवस हिसार लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की संदेश यात्रा से जहां हुड्डा के चेहरे पर ठंड के मौसम में भी गर्मी का एहसास करवाकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना दिया है। वहीं इन चुनावों में अपना रुतबा कायम रखने के साथ-साथ विरोधी खेमें और प्रवर्तन निदेशालय की चल रही पूछता से निपटना होगा। हरियाणा में भाजपा ने भी अपने तीन क्लस्टरों की नियुक्तियां कर लोकसभा की 10 सीटों पर कद्दावर उम्मीदवारों के नाम पर गहनता से विचार विमर्श कर विपक्षी दलों की चुनाव से पहले प्रत्याशियों की घोषणा को चुनौती मानकर कांग्रेस इनेलो जेजेपी को इस खेल में मात देने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है । हरियाणा कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा प्रदेश के 10 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस हाईकमान सबसे पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा रणदीप सिंह सुरजेवाला व किरण चौधरी में बढ़ रही आपसी तकरार पर अंकुश लगाने के लिए इन चुनाव में जिन प्रत्याशियों का पैनल तैयार किया गया है उसमें कांग्रेस के बड़े दिग्गजों को उतारने का मन बन चुका है। हालांकि इनमें से कुछ नेताओं ने लोकसभा चुनाव में न उतरकर विधानसभा चुनाव लडऩे की अपनी चेष्टा जाहिर कर दी है किंतु बताया जाता है कि कांग्रेस आलाकमान ने नसीहत देते हुए कहा है कि पहले लोकसभा चुनाव में अपना दम खम दिखाकर सभी 10 सीटों पर जीत हासिल करने में अपनी ताकत लगाए और यह चुनाव कांग्रेस के पक्ष में नतीजे आने पर अगले विधानसभा चुनाव की रूपरेखा उसी के हिसाब से तैयार की जाएगी। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस हाई कमान ने सिरसा लोकसभा सीट से पूर्व सांसद डॉ सुशील इंदौरा और चरणजीत सिंह रोड़ी में से एक को टिकट दिया जा सकता है, जबकि हिसार क्षेत्र से जयप्रकाश (जेपी) के अलावा चंद्र प्रकाश जांगड़ा का नाम भी इस सूची में टॉप में चल रहा है। भिवानी महेंद्रगढ़ सीट से श्रुति चौधरी के बाद विजेंद्र बॉक्सर के बाद तीसरे नम्बर पर कांग्रेस के विधायक राव दान सिंह का नाम है जिसमें श्रुति चौधरी का नाम टॉप सूची में आ रहा है। वहीं रोहतक लोकसभा से वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा से बुरी तरह मात खा चुके राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा का नाम फाइनल बताया जा रहा है। तो कुरुक्षेत्र जाट बाहुल्य सीट से कांग्रेस के राजस्थान राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के बाद दूसरा नाम निर्मल सिंह की चर्चा जोरों पर है। सोनीपत लोकसभा सीट से 2019 के चुनाव में करीब डेढ़ लाख वोटों से भाजपा प्रत्याशी रमेश कौशिक से पराजित होने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को एक बार फिर यहां से चुनावी दंगल में उतरा जा सकता है लेकिन हुड्डा ने हाई कमान से विधानसभा चुनाव लडऩे की मंशा जाहिर कर दी है। उनकी जगह किसी ब्राह्मण समाज या फिर जितेंद्र हुड्डा को टिकट दिया जा सकता है । फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से ललित नागर के नाम पर टिकट की मोहर लगा सकती है वहीं हरियाणा कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद की प्रबल दावेदार मानी जा रही कुमारी सैलजा का नाम अंबाला लोक सभा सीट से फाइनल बताया जा रहा है। दिल्ली के साथ सट्टी गुरुग्राम सीट पर कैप्टन अजय सिंह यादव के साथ ही रावदान सिंह को भी टिकट दी जा सकती है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के गृह जिला की करनाल लोक सभा सीट से कुलदीप शर्मा का नाम हाई कमान की प्रथम सूची में इसलिए है कि कांग्रेस के पास शर्मा के अलावा कोई दूसरा बड़ा विकल्प नहीं है। हरियाणा कांग्रेस में लोकसभा चुनाव को लेकर इन नाम पर हाईकमान की मोहर लग सकती है या यह संभावित प्रत्याशी हो सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस हाईकमान हरियाणा में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही इन नेताओं के बीच की तकरार को ब्रेक देने के लिए लोकसभा चुनाव में सबसे पहले नाम की घोषणा करने का फार्मूला तैयार किया गया है। अब देखना यह है कि कांग्रेस आलाकमान इस फार्मूले पर हरियाणा में कांग्रेस के धुरंधर विरोधियों पर कितना असर पड़ेगा और कांग्रेस की झोली में कितनी सीटें आती है।