Pal Pal India

कांग्रेस ने की दक्षिण भारत में भाजपा की एंट्री बैन: केडिया

 
कांग्रेस ने की दक्षिण भारत में भाजपा की एंट्री बैन: केडिया
सिरसा, 14 मई। हरियाणा प्रदेश कांगे्रस कमेटी के डेलीगेट नवीन केडिया ने कहा कि कर्नाटक चुनाव के नतीजों ने दक्षिण भारत में भाजपा की एंट्री बैन कर दी है। इन चुनावों का असर हरियाणा पर भी पड़ेगा और हरियाणा में भी अब कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। 
यहां जारी बयान में केडिया ने कहा कि कर्नाटक की जागरूक जनता को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने जिन चिकनी चुपड़ी बातों में उलझाने की कोशिश की थी, उसे कन्नड़ प्राइड ने सिरे से खारिज करते हुए कांग्रेस के पक्ष में एकतरफा फतवा देते हुए प्रचंड बहुमत से सत्ता की चौखट पर लाकर खड़ा कर दिया। जनता जनार्दन के फैसले को कांग्रेस पार्टी आशीर्वाद के रूप में मानते हुए काम करेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने पहली कलम और पहली कैबिनेट में पांच कार्यों की जो घोषणा की थी, वह भी उसी तरीके से पूरी की जाएगी। 
कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र में मोदी की सरकार बनने के बाद कांग्रेस ने न सिर्फ राजस्थान में सरकार बनाई बल्कि छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और अब कर्नाटक में सरकार बनाई जिससे यह साबित होता है कि जनता भाजपा पर भरोसा नहीं करती। बिहार, झारखंड और तमिलनाडु में भी कांग्रेस गठबंधन की सरकारें हैं। इस तरह से सात राज्यों में कांग्रेस की सरकार काम कर रही है। आने वाले समय में हरियाणा भी इसमें शुमार होगा।