Pal Pal India

कांगे्रस की गांरटियां बदलेंगी इस देश के हालात और लोगों की तकदीर:कुमारी सैलजा

 कहा-जब अन्नदाता कमजोर होता है तो देश भी कमजोर होता है
 
  कांगे्रस की गांरटियां बदलेंगी इस देश के हालात और लोगों की तकदीर:कुमारी सैलजा  
 युवा भटक रहा है, किसान रो रहा है पर सरकार अपने दायित्व से भाग रही है
 कहा-जब अन्नदाता कमजोर होता है तो देश भी कमजोर होता हैसिरसा, 02 मई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हरियाणा कांगे्रस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की प्रभारी और सिरसा संसदीय सीट से कांगे्रस (इंडिया गठबंधन) की उम्मीदवार  कुमारी सैलजा ने कहा कि  जब अन्नदाता कमजोर होता है तो देश भी कमजोर होता है। बेरोजगार युवा भटक रहा है, सरकार अपने दायित्व से भाग रही है। उन्होंने कहा कि कांगे्रस की गांरटियां इस देश के हालात को बदलेगी।
कुमारी सैलजा ने वीरवार को ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा कर अपने समर्थन में लोगों से वोट की अपील की। गांव अरनियांवाली में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए
उन्होंने कहा कि कांगे्रस लोगों को न्याय दिलाने और संविधान की रक्षा की आखिर लड़ाई लड़ रही है, देश को धर्म और जाति में बांटने की साजिश कामयाब नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में किसान, गरीब, मजदूर, युवा, व्यापारी और कर्मचारी सभी दुखी है। सरकार ने युवाओं की ध्यान नहीं दिया, बेरोजगार युवा भटक रहा है, युवा नशे की गिरफ्त में आ रहा है उसे नशे से बाहर निकालने की जिम्मेदारी सरकार की है पर सरकार अपनी इस जिम्मेदारी से भाग रहा है। उन्होंने कहा कि जब अन्नदाता कमजोर होता है तो देश कमजोर होता है, किसान न्याय की जंग लड़ रहा है उसे उसका हक देने के बजाए उस पर हत्याचार किया जा रहा है, कांगे्रस ने किसानों से वायदा किया है कि सरकार बनने पर एमएसपी लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि सिरसा की धरती से ही उनका राजनीतिक जीवन शुरू हुआ था पहला बार 1988 में सिरसा आकर चुनाव लड़ा था। उन्होंने कहा कि वे कांगे्रस की सच्ची सिपाही है जैसा पार्टी का आदेश होता है उसका पालन करती है।  आप लोगों की आवाज उठाने के लिए सदैव आपके बीच रही, आपके संपर्क में रही।  समय समय पर  सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होती रही, सिरसा उनके घर परिवार जैसा है। आज पार्टी ने आपकी सेवा करने के लिए उन्हें आप लोगों में बीच भेजा है।  उन्होंने कहा कि आज केवल और केवल विचारधारा की लड़ाई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं का क्या हाल है, प्रदेश में क्या विकास हुआ है, नारी को सम्मान मिला है, ये सारे सवाल जनता सरकार से पूछ रही है।  सरकार का दायित्व बनता है कि वह युवाओं का उज्जवल भविष्य बनाए,  दलितों, पिछड़ों और किसानों का उनका हक दे।  राहुल गांधी ने देश के लोगों को न्याय दिलाने के लिए दस हजार किमी की यात्रा की। यात्रा को मिले समर्थन से सरकार बौखला गई।
उन्होंने कहा कि कांगे्रस की गारंटिया इस देश के हालात को बदलेगी इसके  लिए कांगे्रस के हाथ मजबूत करने होंगे। उन्होंने लोगों से वोट की अपील करते हुए कहा कि आपका एक एक वोट देश की और संविधान की रक्षा करेगा। इस मौके पर पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल ने लोगों से सैलजा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर वरिष्ठ कांगे्रस नेता डा.केवी सिंह, पवन बैनीवाल, संतोष बैनीवाल, अनिल खोड, कृष्णा फोगाट आदि मौजूद थे।