Pal Pal India

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह को दी कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी

 
  पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह को दी कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी
जींद, 7 मई  भाजपा छोड़ कर दस साल के बाद कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह को कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी। बीरेंद्र सिंह को राजीव गांधी के नजदीकी साथियों में गिना जाता था। सोनिया गांधी के विश्वसनीय लोगों में वो शामिल रहे थे। 2014 में कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में जाने के बाद लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुए। बीरेंद्र सिंह के राजनीति अनुभव का फायदा उठाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव को लेकर स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया।
बीरेंद्र सिंह की हरियाणा के साथ-साथ पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, यूपी सहित दूसरे राज्यों में खुद का जनाधार है। कांग्रेस में रहते हुए इन राज्यों में कांग्रेस के लिए कार्य वो कर चुके है। ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले बीरेंद्र सिंह के कांग्रेस में आने से कांग्रेस को उसका फायदा आस-पास के राज्यों के अलावा हरियाणा में भी मिलेगा। पूरे प्रदेश में बीरेंद्र सिंह के साथियों की फौज है। बीरेंद्र सिंह खुले मंच से कह चुके है कि वो प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे। स्टार प्रचारकों की सूची में उनको तव्वजों मिलने से उनकी कांग्रेस में पूरी पकड़ है यह बात साबित होती है।