Pal Pal India

कांग्रेस की लड़ाई संविधान को बचाने के लिए: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

 
 कांग्रेस की लड़ाई संविधान को बचाने के लिए: भूपेंद्र सिंह हुड्डा 
सोनीपत, 8 मई  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई देश के संविधान को बचाने के लिए लड़ी जा रही है। भाजपा सरकार से देश व प्रदेश की जनता तंग होकर सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। अब भी केंद्र के विभिन्न विभागों में 30 लाख व प्रदेश में 2 लाख रिक्त पद पड़े हुए हैं। वे बुधवार को सोनीपत में सभी विधानसभा अध्यक्षों के कार्यकर्ताओं की मीटिंग में बोल रहे थे।
भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा नागरिकों के लिए जो आईडी लागू की गई है, इसकी त्रुटि ठीक कराने के लिए लोग भटक रहे हैं। उनकी सरकार बनती है तो इन्हें बंद किया जाएगा। जब उनकी सरकार थी तो प्रदेश को नंबर वन बनाने का काम किया गया था। अब प्रदेश में बेरोजगारी, अपराध, महंगाई, भ्रष्टाचार आदि चरम सीमा पर पहुंच गया है। भाजपा सरकार द्वारा 10 साल के शासनकाल में इस पर अंकुश नहीं लगाया गया है। कर्मचारी, किसान, व्यापारी भाजपा की बनाई नीतियों से परेशान हो चुका है।
यदि प्रदेश में उनकी सरकार बनती है, तो परिवार की मुखिया बुजुर्ग महिला को एक लाख रुपए सालाना, बेरोजगार युवाओं को एक लाख रुपए सालाना, युवाओं के लिए नौकरी, बुढ़ापा पेंशन 6 हजार रुपए प्रतिमाह, 300 यूनिट तक बिजली फ्री, किसानों को कर्ज माफी, गैस सलेंडर 500 रुपए में, पुरानी पेंशन लागू की जाएगी। खरखौदा आईएमटी की शुरूआत उनके द्वारा की गई थी, जिसका श्रेय भाजपा सरकार लेना चाहती है। उनकी सरकार बनने के बाद प्रदेश से अपराधियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। भाजपा सरकार द्वारा जो अग्नि वीर योजना लागू की गई है, वह सरासर गलत है। इसलिए कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी को वोट देकर सफल बनाने का काम करें।