20 साल के बाद बांगर में कांग्रेस का दबदबा, जीते जयप्रकाश
Jun 4, 2024, 20:13 IST

जींद, 4 जून हिसार लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश जेपी की जीत की घोषणा होते हुए शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजे लेकर जुलूस निकाला। डीजे पर यो जेपी सै मेरे भाईए जेपी-जेपी हो री सै गीत पर कार्यकर्ता झूमे। बाजारों में जम कर आतिशबाजी करने के साथ-साथ गुलाल उड़ा कर खुशी मनाई। दुकान-दुकान पर जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लड्डू भी बांटे। 2004 में हिसार लोकसभा से कांग्रेस की तरफ से जयप्रकाश चुनाव जीते थे।
2004 के बाद 20 साल के बाद जयप्रकाश ने जीत दर्ज कर कांग्रेस के सूखे को समाप्त करने का काम किया है। उचाना हलके में उम्मीदों के अनुरूप जयप्रकाश को गांवों में बड़ी जीत मिली। मतगणना के एक भी राउंड में जयप्रकाश पीछे नहीं आए, बल्कि अपनी जीत को बढ़ाते रहे। दोनों पार्टियों के समर्थक अपने-अपने जानकारों से फोन पर चुनाव को लेकर जानकारी लेते रहे। जब हिसार शहर में 32 हजार के आसपास लीड भाजपा को मिलने के साथ-साथ आदमपुर से भाजपा की हार की जानकारी मिली तो भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे निराश हो गए।
बेशक सबसे अधिक सीट भाजपा ने जीती हो लेकिन कार्यकर्ताओं में कोई जोश नजर नहीं आ रहा था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत नफरत पर मोहब्बत की जीत है। मतदाताओं ने नफरत को इस चुनाव में हराने का काम किया है। चुनाव में भाजपा ने विकास के नाम पर वोट नहीं मांगे बल्कि जात-पात एवं धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम किया। मतदाता इस बात किसी तरह के बहकावे में आए। उचाना में रिकॉर्ड मतों से जीत जयप्रकाश की हुई है। इस चुनाव के परिणाम ने प्रदेश में आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी ये साफ कर दिया है।