Pal Pal India

कांग्रेस की बैठक में हरियाणा में वोट चोरी के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन का निर्णय वोट चोरी लोकतंत्र का हनन, राहुल गांधी का संदेश जन-जन तक पहुंचाया है: कुमारी सैलजा

 
  कांग्रेस की बैठक में हरियाणा में  वोट चोरी  के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन का निर्णय वोट चोरी लोकतंत्र का हनन, राहुल गांधी का संदेश जन-जन तक पहुंचाया है:  कुमारी सैलजा
नई दिल्ली, 9 नवंबर। कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन नई दिल्ली में रविवारको हरियाणा प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों, जिलाध्यक्षों व विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि   राहुल गांधी द्वारा उजागर किए गए हरियाणा में  वोट चोरी  के साक्ष्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के प्रत्येक जिले में बड़े स्तर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम और विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने बताया कि  बैठक में यह भी तय किया गया कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए सडक़ों पर उतरकर जनता को बताएंगे कि किस प्रकार हरियाणा में चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लगा है।  सैलजा  ने कहा कि यह आंदोलन केवल किसी राजनीतिक दल के विरुद्ध नहीं, बल्कि लोकतंत्र की मूल भावना की रक्षा के लिए होगा। पार्टी ने फैसला किया है कि इस अभियान की शुरुआत करनाल से की जाएगी और इसके बाद क्रमवार रूप से सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी  बी.के. हरिप्रसाद,  एआईसीसी सचिव एवं सह प्रभारी जितेंद्र बघेल] प्रफुल्ल गुडधे] प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष  भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद  कुमारी सैलजा सहित सभी जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में यह संकल्प लिया गया कि कांग्रेस जनता के सहयोग से संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के इस संघर्ष को अंतिम मुकाम तक पहुंचाएगी।
सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी की ओर से जो सबूत रखे गए है उनसे साफ हो रहा है कि हरियाणा में वोट चोरी हुई, हर व्यक्ति कह रहा था कि प्रदेश में इस बार कांगे्रस की सरकार बनेगी पर भाजपा की बन गई। प्रदेश में वोट चोरी हुई, फर्जीवाडा हुआ, एक पते पर सैकडों वोटर बनाए गए, ये सारे  सबूत जनता के समक्ष रखे जाएंगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का संदेश जनजन पहुंचाया जाएगा। इसेक लिए हर जिला में कार्यक्र म रखे जाएंगे। सैलजा ने कहा कि वोट चोरी लोकतंत्र का हनन है। सैलजा ने कहा कि हरियाणा की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया था, लेकिन मतगणना के दौरान योजनाबद्ध तरीके से कांग्रेस प्रत्याशियों के वोटों में हेराफेरी की गई।  हरियाणा में जनता का जनादेश कांग्रेस के पक्ष में था, लेकिन सत्ता में बैठे लोगों ने लोकतंत्र को शर्मसार किया है। चुनाव आयोग को स्वतंत्र और निष्पक्ष संस्था की तरह काम करना चाहिए, न कि किसी दबाव में है।