Pal Pal India

भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी: डॉ. अशोक तंवर​​​​​​​

 
कहा, 7 अपे्रल को सिरसा पहुंचकर कार्यकर्ताओं से डिनर के साथ लेंगे चुनावी फीडबैक
 
भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी: डॉ. अशोक तंवर​​​​​​​ 
 सिरसा, 3 अप्रेल। सिरसा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 7 अप्रेल को कार्यकर्ताओं में जोश भरने सिरसा आएंगे। बुधवार को अपने सिरसा आवास पर कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए भाजपा नेता डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी सीएम पद संभालने के बाद पहली बार सिरसा आएंगे और वे रविवार शाम रानियां रोड स्थित सेतिया पैलेस में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। शहर की विभिन्न प्रमुख सामाजिक, व्यापारिक, धार्मिक संस्थाओं की ओर से उनका नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं से चुनावी फीडबैक लेंगे और उन्हें जरूरी दिशा निर्देश देने के साथ साथ जीत का मंत्र भी देंगे।
               डॉ. तंवर ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं संग रात्रि भोज भी लेंगे। इस दौरान उन्होंने उपस्थित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं से कहा कि वर्तमान समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त लहर चल रही है। देश की जनता तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि देशवासियों ने मोदी जी के 400 पार के नारे को पूरा करने का संकल्प ले लिया है। डॉ. अशोक तंवर ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे चुनाव की तैयारियों में जी जान से जुट जाएं और घर घर जाकर भाजपा की कल्याणकारी नीतियों से लोगों को अवगत करवाएं। साथ ही भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील भी करें।
             डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के 10 वर्ष का कार्यकाल देश का अमृत व स्वर्णकाल है जिसमें सभी वर्गों को लाभान्वित करने के साथ-साथ देश को विकास के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाया गया है। डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा राज में हर वर्ग का सशक्तिकरण हुआ है। इस मौके पर उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को चुनाव संबंधी आवश्यक हिदायतें देकर जिम्मेदारियां भी सौंपी।