Pal Pal India

चौधरी रणबीर सिंह विवि में ट्रैक्टर ले पहुंचे किसान नेता को जाने से रोका​​​​​​​

 
 चौधरी रणबीर सिंह विवि में ट्रैक्टर ले पहुंचे किसान नेता को जाने से रोका
जींद, 12 फ़रवरी चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में किसान छात्र एकता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुमित लाठर ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। ट्रैक्टर पर तिरंगा लगा देखा तो सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की। सुमित लाठर ने कहा कि ट्रैक्टर तिरंगा लगाना अगर मना है तो इसके बारे में लिखित आदेश बताए जाएं। अगर लिखित आदेश नही हैं तो ट्रैक्टर रोकने का कोई अधिकार नहीं है। यह कहते हुए उन्होंने विश्वविद्यालय में ट्रैक्टर समेत प्रवेश किया।
सुमित लाठर कहा कि हम भगत सिंह की विचारधारा मानने वाले व्यक्ति हैं। वो किसी से डरने वाले नहीं है। उनके अधिकारों को कोई दबा नहीं सकता है। अगर विश्वविद्यालय में ट्रैक्टर को लाने से रोका जाएगा तो इसका प्रशासन को खमियाजा उठाना पड़ेगा। इसके बाद पुलिस प्रशासन भी सुमित लाठर के ट्रैक्टर को बाहर निकालने के लिए पहुंचा। जिसके साथ पुलिस प्रशासन ने सुमित लाठर के साथ अभद्रता से बात की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस भी हुई। इसके बाद पुलिस प्रशासन को सुमित लाठर ने कहा कि आप इस प्रकार से विश्वविद्यालय के अंदर विद्यार्थियों को परेशान नहीं कर सकते हैं। पूरा दिन यह मसला चर्चा का विषय बना रहा।