Pal Pal India

लड़का- लड़की का शव ट्रैक पर मिला, हत्या की आशंका

दोनों ही मूल रूप से जिला सहारनपुर के रहने वाले थे
 
लड़का- लड़की का शव ट्रैक पर मिला, हत्या की आशंका

दोनों प्लाई की एक ही फैक्ट्री में काम करते थे
यमुनानगर, 31 जनवरी यमुनानगर के गांव पांसरा रेलवे फाटक के पास बुधवार सुबह 10 बजे के करीब एक लड़के और लड़की का शव नए रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो शवों को कब्जे में लेकर ट्रामा सेंटर के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस के अनुसार 174 की कार्रवाई की गई है। दोनों के परिजन द्वारा हत्या की आशंका की मांग पर डॉक्टरों के पैनल से जांच के बाद ही पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की।
मृतक युवक की पहचान कन्हैया निवासी गांव लुकहाड़ी थाना बढ़गांव देवबंद और लड़की की पहचान आरती निवासी बाड़ी माजरा रूप नगर के रूप में हुई। जो मूल रूप से थाना मुबारकपुर जिला सहारनपुर की रहने वाली थी। मृतक कन्हैया के मित्र गुरिंदर ने बताया कि कन्हैया प्लाईवुड फैक्ट्री में उसके साथ काम करता था। और रात की ड्यूटी करके आज सुबह 8 बजे के करीब फैक्ट्री से छुट्टी करके निकला था। और इस घटना की सूचना दो घंटे बाद पुलिस द्वारा मिली। वहीं मृतक लड़की आरती के परिजन का कहना था कि आरती सुबह 8 बजे के करीब घर से फैक्ट्री में काम के लिए निकली थी। कन्हैया और आरती दोनों एक ही फैक्ट्री में काम करते थे। दोनों के परिजन ने हत्या की आशंका जाहिर की।
राजकीय रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी विलायती राम और बलजीत सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि फ्रेट कॉरिडोर के लिए बनाए गए नए रेलवे ट्रैक पर इन दोनों का शव आज सुबह मिला था। सुबह एक मालगाड़ी उस ट्रैक से गुजरी थी। सुबह धुंध होने के कारण दोनों उसकी चपेट में आ गए। लेकिन इसकी सूचना स्टेशन से नहीं मिली थी। जब हम मौके पर पहुंचे तो एंबुलेंस में दोनों को ट्रामा सेंटर में लाया गया था। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के परिजन ने शवों की शिनाख्त की। दोनों परिवारों के द्वारा हत्या की आशंका के चलते पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों के पैनल गठित कर पोस्टमार्टम कराया जाना था।