Pal Pal India

नहर में मिले शव की हुई शिनाख्त, दोस्तों ने हत्या कर नहर में फेंका था शव

 
 नहर में मिले शव की हुई शिनाख्त, दोस्तों ने हत्या कर नहर में फेंका था शव
जींद, 31 मार्च  गांव ईक्कस के पास हांसी ब्रांच नहर में हत्या कर फेंके गए शव की शिनाख्त होने के साथ ही पुलिस ने हत्या की गुत्थी भी सुलझा ली है। दोस्तों ने ही 4 फरवरी को शराब पीने के बाद विवाद होने पर युवक की ईंट मार कर हत्याकर दी और शव नहर में फेंक दिया था।
दरअसल, सदर थाना पुलिस ने 26 मार्च शाम को गांव ईक्कस के निकट हांसी ब्रांच नहर से एक व्यक्ति का शव बरामद किया था। उसके सिर पर चोट का निशान था। पोस्टमार्टम से खुलासा हुआ कि युवक की मौत डूबने से नहीं बल्कि उसकी सिर पर गंभीर चोट मारकर हत्या की गई है। गांव रामराय निवासी सुमित की शिकायत पर 28 मार्च को अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या करने और शव को गायब करने का मामला दर्ज किया था। इसी बीच शनिवार को मृतक की शिनाख्त घरौंडा निवासी अमन (28) के रूप में हुई है।
मृतक के चाचा जगदीश ने बताया कि घरौंडा करनाल निवासी अविवाहित मृतक अमन शादियों में वेटर का कार्य करता था। गत 4 फरवरी को अमन अपने दोस्त प्रदीप, अक्षक, अनुज के साथ गया था। इसके बाद उसका पता नहीं चला। परिजनों ने 9 फरवरी को घराैंडा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 30 मार्च को शव की शिनाख्त हो गई। इसके बाद जब पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि अमन की हत्या उसके दोस्तों ने 4 फरवरी को गांव जैणी नहर हैड के निकट शराब पीने के दौरान ईंट मारकर कर दी थी। इसके बाद शव को गायब करने के उद्देश्य से नहर में फेंक दिया था।
पुलिस के अनुसार व्यक्ति की हत्या उसके दोस्तों ने लगभग 57 दिन पहले कर दी थी। हत्या से पूर्व अमन को ज्यादा शराब पिलाई गई थी। सदर थाना के जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान हो गई है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घरौडा करनाल पुलिस जां कर रही है।