भाजपा की कुनीतियों ने किसानों को बनाया आर्थिक रूप से कमजोर: मंजूरा
जननायक चौधरी देवीलाल, पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के कार्यों को बताया नज़ीर
Dec 29, 2025, 13:29 IST

सिरसा 29 दिसंबर इंडियन नेशनल लोकदल के किसान सैल के प्रदेश संयोजक फूल सिंह
मंजूरा ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल व पूर्व सीएम स्व. ओमप्रकाश
चौटाला ने जिस प्रकार अपने अपने शासनकाल में किसानों की सुध लेकर उन्हें
समृद्ध बनाया, वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने किसानों को
सबसे कमजोर बनाया। वे सोमवार को डबवाली रोड स्थित इनेलो जिला कार्यालय
में इनेलो किसान सैल के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक को संबोधित कर
रहे थे। इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा व इनेलो किसान सैल के जिला
संयोजक संदीप गंगा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में फूल सिंह मंजूरा
ने कहा कि पिछले दस सालों के दौरान प्रदेशभर में भाजपा की गलत नीतियों का
खामियाजा भुगतना पड़ा है मगर इनेलो किसी भी प्रकार से किसानों से ज्यादती
नहीं होने देगी और उन्हें उनके अधिकारों को दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष
करेगी। मंजूरा ने कहा कि भाजपा सरकार बेशक किसानों को भ्रमित करने के लिए
अधिकांश फसलों को एमएसपी पर देने के दावे करती हो, मगर ये सब धरातल पर
नहीं है। वहीं इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा व किसान सैल के जिला
संयोजक संदीप गंगा ने संयुक्त रूप से कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल ने
सदैव किसानों की बेहतरी के लिए उनकी फसलों का उचित भाव, गुणवत्तायुक्त
बीज, सस्ते कृषि उपकरणों की उपलब्धता तथा किसानों के कर्जे माफ करने जैसे
ऐतिहासिक कदम उठाए जो आज भी नज़ीर हैं। इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह
जस्सा ने कहा कि इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के
निर्देशानुसार पूरे प्रदेशभर में इनेलो के सभी प्रकोष्ठों की बैठकों का
दौर जारी है और इसी कड़ी में सोमवार को सिरसा में इनेलो किसान सैल की
बैठक हुई। जस्सा ने कहा कि मौजूदा शासन में किसानों को समुचित सिंचाई का
पानी, पर्याप्त बिजली, किसानों को उनकी फसलों के उचित दाम भी उपलब्ध नहीं
करवाए जा रहे जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गई है। यह चिंतनीय
है। वहीं इनेलो किसान सैल के जिला संयोजक संदीप सिंह गंगा ने कहा कि
इनेलो किसान सैल की किसान हितैषी नीतियों को हलका स्तर पर जाकर किसानों
के बीच प्रचारित करेगी ताकि उन्हें जानकारी मिले कि केवल इनेलो ही
किसानों की सच्ची हितैषी है और उसी में उनके सभी हित सुरक्षित हैं। बैठक
में शहरी जिलाध्यक्ष गंगा राम बजाज, डबवाली हल्का प्रधान मंदर सरा,
ऐलनाबाद हल्का प्रधान होशियार खोड, सिरसा हल्का प्रधान गुरिन्द्र गिल,
कुलदीप जम्मू, गिरधारी बिस्सु, कुलदीप गोदारा, गुरमेल सिंह, सुरेन्द्र
सिद्धू, महताब बैनीवल, बुध सिंह सरपंच, अजयपाल धनुर, इंद्रपाल साहरण, लाभ
सिंह, मेनपाल आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।