Pal Pal India

प्रदेश की सभी 10 लोकसभा भाजपा जीतेगी:नायब सिंह सैनी

 
 प्रदेश की सभी 10 लोकसभा भाजपा जीतेगी:नायब सिंह सैनी 
यमुनानगर, 31 मार्च  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि केंद्र व हरियाणा सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों के बल पर हरियाणा की जनता प्रदेश की सभी दस लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाएगी।
नायब सैनी रविवार को यमुनानगर में पार्टी प्रत्याशी बंतो कटारिया के समर्थन में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के अंदर 10 वर्षों में जनता के लिए अभूतपूर्व कार्य किए है। उन्होंने कहा कि देश को एक नई दिशा देने का काम प्रधान मंत्री ने किया है। नई नई योजना बनाकर गरीब व्यक्ति को लाभ देने का काम किया है। उन्होंने पूर्व की सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले नौकरी के लिए रिश्वत चला करती थी।
उन्होंने कहा कि आने वाली 25 मई को 10 लोकसभा सीटों पर विजय बनाना है। हम सब एक जुट होकर यहां से बंतो कटारिया को विजय कर ससंद में भेजना है। उन्होंने कहा कि मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को भी आज उच्च पद पर बैठाया है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर, राज्य सभा सांसद कृष्ण पंवार, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, अंबाला लोकसभा की उम्मीदवार बंतो कटारिया, जिला अध्यक्ष राजेश सपरा सहित बड़ी संख्या में नेता मौजूद थे।