Pal Pal India

लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी 10 सीटों पर भाजपा की होगी जीत: नायब सिंह सैनी

 
 लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी 10 सीटों पर भाजपा की होगी जीत: नायब सिंह सैनी
   यमुनानगर, 19 नवंबर  भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी अपने जिला यमुनानगर के दौरे के अंतर्गत सढौरा विधानसभा क्षेत्र के गांव तलाकोर पहुंचे,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी के गांव तलाकोर पहुंचने पर उनका स्वागत पूर्व विधायक बलवंत सिंह सढौरा,जिला परिषद चेयरमैन रमेशचंद ठसका, नगरपालिका चेयरपर्सन शालिनी शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बंतो कटारिया व भाजपा नेताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हरियाणा राज्य भाजपा सरकार असमर्थ और वंचित वर्गों के व्यक्तियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने और समाज में सामाजिक व आर्थिक समरसता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। 
उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि अंत्योदय परिवार के सदस्यों का कौशल विकास हो ताकि वे अपना स्वयं का काम शुरू करने में सक्षम बनें। इसके लिए गरीब परिवारों को ऋण स्कीमों, कौशल विकास स्कीमों और निजी या विभिन्न विभागों में रोजगार और दूसरी सुविधाओं के साथ जोड़ा गया है। समाज का एक बहुत बड़ा तबका पिछली विपक्षी सरकार के दौरान उपेक्षित था। उसे वर्तमान भाजपा सरकार ने विकास की धारा से जोड़ा है और सरकारी खजाने के दरवाजे उसके लिए खोल दिए हैं ,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार ने गरीब कल्याण में नए आयाम स्थापित किये है। मुख्यमंत्री ने हरियाणा एक-हरियाणवी एक को वास्तव धरातल पर लागू किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 10 सीटों पर दर्ज करेगी तथा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को पूर्ण बहुमत प्राप्त होगा व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनेगी। 
पूर्व विधायक बलवंत सिंह सढौरा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी को प्रदेश भाजपा के लिए नायाब हीरा बताया। जिला परिषद चेयरमैन रमेश चंद ठसका ने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने समाज कल्याण के नए योग का सूत्रपात किया है, मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंक्ति में खड़ी अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए योजनाएं बना रहे हैं,सरकार की योजना का हक पहले गरीब व्यक्ति को मिले ताकि पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति का जीवन खुशहाल सुख समृद्ध हो सके ऐसी हरियाणा सरकार व भारतीय जनता पार्टी की सोच है। इस दौरान पूर्व विधायक बलवंत सिंह सढौरा, जिला परिषद चेयरमैन रमेशचंद ठसका, भाजपा प्रदेश सचिव ईश्वर पलाका,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बंतो कटारिया ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दाताराम , जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला,जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट,चेयरपर्सन शालिनी शर्मा,
मंडल अध्यक्ष रणधीर राणा, अध्यक्ष चंद्र मोहन कटारिया, अध्यक्ष पवन सैनी ,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पुनित बिंदल, किसान मोर्चा प्रदेश जसविंद्र सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन भसीन,सरपंच संजीव कुमार ,पूर्व चेयरमैन विपिन सिंगला, भाजपा नेता प्रदीप सैनी ,रामकरण, जॉनी खानपुर ,प्रेमसैनी, कृष्ण सैनी ,लाल सिंह , भाजपा नेता कीमत पाल चोपड़ा, पार्षद विनीत कौर,पार्षद सरबजीत रघुवंशी, भाजपा नेता विपिन साहनी,गौरव सैनी, चेयरमैन रविन्द्र राणा, भाजपा जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग,प्रदेश आईटी आदित्य चावला, युवा नेता सुमित दुआ,युवा नेता दीपक छाबड़ा,साथ रहें।
फ़ोटो-नायब  सैनी