Pal Pal India

कार्यकर्ताओं को ताकत और सरकार के विकास कार्यों को जीत का मंत्र मानकर ही आगे बढ़ेगी भाजपा : ओपी धनखड़

प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़, मुख्यमंत्री और मंत्रियों की उपस्थिति में भाजपा ने मिशन-2024 को लेकर बनाई ठोस रणनीति

भाजपा ने 6 अप्रैल तक का कलेंडर किया जारी

कार्यकारिणी मेंसामाजिक सुरक्षा, जोखिम फ्री किसान और गरीब कल्याण* की योजनाओं को बैठक में सभी ने सराहा

 
कार्यकर्ताओं को ताकत और सरकार के विकास कार्यों को जीत का मंत्र मानकर ही आगे बढ़ेगी भाजपा  : ओपी धनखड़

चंडीगढ़, 11 फरवरी। मिशन-2024 को लेकर भिवानी में शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में हुई भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल,‌ केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, कृष्ण पाल गुर्जर, संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव  सांसदों, मंत्रियों ने विभिन्न विषयों पर अपनी बातें रखीं। धनखड़ ने बैठक में उपस्थित लगभग हर पदाधिकारी से 2024 चुनावों पर राय देने को कहा, तो अनेक नेताओं ने खुलकर अपनी बात भी रखी। इस बैठक में सभी नेताओं ने उपस्थित विधायकों, पूर्व प्रत्याशियों एवं पदाधिकारियों के साथ चर्चा की और आगामी चुनावों में एतिहासिक विजय की रणनीति तैयार की। बैठक में रखे गए सोशल सिक्योरिटी, जोखिम फ्री किसान और गरीब कल्याण के विषय पर मंथन हुआ और इस संबंध में सरकार द्वारा बनाई गई सभी योजनाओं को बैठक में एक स्वर में सभी ने सराहा।  आज की बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्णयों और जी-20 विषय को लेकर भी मंथन हुआ। बैठक की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के अध्यक्षीय भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने मोदी जी के नेतृत्व में देश की बढ़ती ताकत पर गर्व होने की बात की और केंद्र व राज्य सरकार के कार्यों को एतिहासिक बताते हुए इन्हें जन जन तक ले जाने के दिशा निर्देश दिए। धनखड़ ने विश्वास जताते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जोश से भरा है और आगामी हर चुनाव भी पार्टी कार्यकर्ताओं की ताकत और सरकार के विकास कार्यों के बल पर जीतेगी। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने बताया कि पार्टी ने 6 अप्रैल तक का एक कलेंडर जारी किया है। भाजपा के स्थापना दिवस पर सुबह 9 बजे 5 लाख कार्यकर्ताओं के घरोें पर पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा। इससे पूर्व प्रदेश की 90 विधानसभाओं के पन्ना प्रमुखों की कार्यशालाएं होंगी। एक कार्यशाला में 3500 से 4000 कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक तीन कार्यशालाएं हो चुकी हैं। श्री धनखड़ ने बताया कि 15 मार्च से 22 मार्च नए मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें सदस्य बनाने का अभियान चलाया जाएगा। धनखड़ ने कहा कि 23 मार्च हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन नव मतदाता सम्मेलन करेंगे। यह दिन भक्ति और भाव से सराबोर कर देने वाला दिन है। भगत सिंह, सुखेदव और राजगुरू के बलिदान का दिवस है और इस दिन भाजपा का युवा मोर्चा सम्मेलन की अगुवाई करेगा। आगामी चुनाव के बारे में बताते हुए श्री धनखड़ ने कहा कि तीन नगर निगमों के चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई है। बैठक में चुनाव को लेकर भी कुछ टाॅस्क नेताओं और पदाधिकारियों को दिए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने बताया कि केंद्र के बजट को लेकर भी हर जिले में कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। अभी 9 जिले बचे हैं जिनमें शीघ्र कार्यक्रम चलाएं जाएंगे। हमारा प्रयास बजट के संकल्प को निचले पायदान तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि जल्द ही महिला मोर्चा, एससी मोर्चा, बीसी, पिछड़ा वर्ग और उत्तराखंड व पूर्वांचल प्रकोष्ठ में नए दायित्व सौंपे गए हैं। जी-20 विषय पर बातचीत करते हुए श्री धनखड़ ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव का समय है। एक लंबा समय हमने गुलामी के दौर का गुजारा है, लेकिन आज भारत का समय दुनिया के सामने हैं। दुनिया भारत को गौरव से देख रही है। गौरव के ये पल नीचे तक जाने चाहिए ताकि वे लोग भी इस पल को महसूस कर सकें। हमने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की उपेक्षा देखी है। आज जार्ज पंचम के स्थान पर नेता जी की मूर्ति दुनिया देख रही है। हमारे क्रांतिकारियों को जो गौरव पहले मिलना चाहिए था वो नहीं मिला। लेकिन आज पीएम मोदी के नेतृत्व में सभी को वो मिल रहा है। श्री धनखड़ ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में आज गरीब कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और जोखिम फ्री किसान के प्रस्ताव रखे गए हैं। इसके अलावा मिशन-2024 को लेकर रूपरेखा तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि साधारण कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार बैठक में रखे हैं जिन पर चर्चा के बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का हरियाण दौरा 14 को

प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 फरवरी को हरियाणा आ रहे हैं। श्री शाह करनाल और सोनीपत में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। करनाल में 1000 और सोनीपत में लगभग 1500 कार्यकर्ता बैठक में शामिल होंगे। इसी दिन अमित शाह के पुलिस विभाग और काॅपरेटिव विभाग के दो सरकारी कार्यक्रम भी हैं। 

कांग्रेस खड़ा कर रही है झूठे आंकड़ों का नेरेटिव

एक सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस का काम अब सिर्फ झूठ फैलाकर लोगों को भ्रमित करने का रह गया है। प्रदेश में बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस झूठे आंकड़े प्रस्तुत कर एक नेरेटिव खड़ा कर रही है। उन्होंने बताया कि एक प्राइवेट एजेंसी है जो बेरोजगारी के गलत आंकड़े पेश कर रही है। दूसरे राज्यों के लोगों को हरियाणा में काम मिल रहा है। लाखों लोग यहां आकर नौकरियां कर रहे हैं। वो एजेंसी उन राज्यों का बेरोजगारी प्रतिशत कम बता रही है और हरियाणा का ज्यादा बता रही है जहां दूसरे राज्यों के लोगों को भी रोजगार मिल रहा है। हरियाणा की मनोहर सरकार ने 8 साल में एक लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जबकि कांग्रेस के 10 साल के शासन के दौरान बहुत कम युवाओं को नौकरियां मिली थी। 

आत्मनिर्भर भारत के लिए डवलपमेंट विकसित करने वाला है केंद्रीय बजट: भूपेंद्र यादव

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का कार्यकारिणी की बैठक में केंद्रीय बजट पर फोकस रहा। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत के लिए डवलपमेंट विकसित करने वाला बजट है। देश में टैक्नोलाॅजी जीवन और नाॅलिज बढ़ाने वाला है। भारत को मजबूत बनाने और जनभागीदारी का बजट में मुख्य स्थान है। श्री यादव ने बताया कि भारत ने दुनिया में अच्छा मानक स्थापित किया है। इस मौके पर उन्होंने हरियाणा सरकार की तारीफ की और कहा कि केंद्र की योजनाओं को भाजपा सरकार ने अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर गरीब लोगों के हित में काम किया है। उन्होंने कहा कि यह बजट सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के माहौल को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगा। श्री यादव ने केंद्र की उज्जवला योजना, आष्युमान योजना, जन-धन, उजाला योजना, किसान स्मृद्धि योजना, आवास योजना समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं के जरिए मोदी सरकार गरीबों का उत्थान करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बजट को पार्टी के हर कार्यकर्ता को समझना चाहिए ताकि जनता को इसके फायदे बताए जा सके। बैठक में हरियाणा सरकार में मंत्री  कंवरपाल, मूलचंद शर्मा, जय प्रकाश दलाल, कमल गुप्ता, डा. बनवारी लाल, सांसद संजय भाटिया, नायाब सिंह, रत्नलाल कटारिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा,  प्रदेश संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू, प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, महामंत्री पवन सैनी, महामंत्री मोहनलाल, कविता जैन, प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा, सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी समेत तमाम पदाधिकारी व विधायक मौजूद रहे।

जी-20 का प्रतीक चिन्ह वसुधैव कुटुम्बकम उद्देश्य को दर्शाता है: डा. सुधा यादव

केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्या डा. सुधा यादव ने कहा कि अमृतकाल में भारत को जो जी-20 की अध्यक्षता मिली है यह हम सभी के लिए सौभाग्य और गौरव की बात है। जी-20 की लगभग 200 बैठकें 55 स्थानों में होनी तय हुई है। दूसरे देश आज भारत की संस्कृति और खानपान पर अध्ययन कर रहे हैं यह सब पीएम मोदी के नेतृत्व में ही संभव हो पाया है। उन्होंने जी-20 के प्रतीक चिन्ह पर बोलते हुए कहा कि जी-20 के प्रतीक चिन्ह को भारत के तत्व और स्वदेशी ज्ञान को व्यक्त करने के लिए बनाया गया है। यह मानव अस्तित्व की व्यापक दृष्टि को दर्शाता है जिसके अनुसार वसुधैव कुटुम्बकम, विश्व एक परिवार है को दर्शाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित होने की राह पर तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना जैसे संकटकाल में लोगों को फ्री वैक्सीन दी, वहीं दूसरे देशों को भी मदद की। देश में कोई भूखा ना सोए इसके लिए अन्न योजना चलाई गई। भाजपा की सरकार वंचित, पिछड़े और गरीबों के लिए काम करने वाली सरकार है। 

मोदी राज में 11 करोड़ गरीब लोगों को मिल रही है फ्री इलाज की सुविधा: कृष्णपाल गुर्जर

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि आजादी के दशकों बाद देश के लोगों को बैंकिंग, शौचालय, नल से जल, बिजली और स्वास्थ्य सेवाएं जैसी सुविधाएं नहीं मिल पाई। जबकि 20 सदी में उनको मिल जानी चाहिए थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये सभी सुविधाएं अपने आठ साल के साशनकाल में अपने नागरिकों को देने का काम किया है। 11 करोड़ से अधिक गरीब लोगों को पांच लाख रुपये तक का फ्री में इलाज कराने की सुविधाएं भाजपा सरकार में मिली है। हरियाणा की मनोहर सरकार ने सवा करोड़ लागों को चिरायु योजना से जोड़कर सुरक्षित किया है। श्री गुर्जर ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार ने जन-जन योजन, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा जैसी अनको योजनाएं अपने नागरिकों को दी है। 

महत्वपूर्ण झलकियां

2024 का रोड मैप बनाने में रही हर पदाधिकारी की भूमिका 
-भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का शुभारंभ मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, डा. सुधा यादव, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने दीप प्रज्वलित कर किया।

-पहले सत्र का अध्यक्षीय उद्बोधन प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने दिया। 

-सुधा यादव ने जी-20 की भारत को अध्यक्षता पर अपनी बात रखी।

-कृष्ण पाल गुर्जर ने केंद्र सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं को गिनाया।

-पहले सत्र में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने केंद्रीय बजट पर अपनी बात रखते हुए इसको एतिहासिक बताया। प्रोजेक्ट के माध्यम से बजट की अहमियत भी बताई।

-कार्यकारिणी में कृषि मंत्री जेपी दलाल ने सामाजिक सुरक्षा, जोखिम फ्री किसान एवं गरीब कल्याण पर प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव का अनुमोदन शिक्षा मंत्री कंवर पाल, मंत्री कमल गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और सांसद नायब सिंह सैनी ने किया।

-बैठक के पहले सत्र में ही सांसद कृष्ण लाल पंवार, रत्न लाल कटारिया व मंत्री बनवारी लाल ने हाल ही में हुए प्रदेश स्तरीय संत रविदास जयंती कार्यक्रमों की जानकारी दी।

-शिक्षा मंत्री ने पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति और उनके सम्मेलन किए जाने की जानकारी रखी।

-मदन गोयल ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रमों की जानकारी और उनकी सफलता की बात की और रश्मि श्रेत्रपाल ने भी बजट पर प्रदेश भर में रखे गए कार्यक्रमों की जानकारी दी।

-गुरुग्राम, फरीदाबाद, सिरसा जिलों की जिलाध्यक्षों ने भी नगर निगम चुनावों में तैयारियों की जानकारी सबके सामने रखी।

- कार्यकारिणी बैठक स्थल पर पार्टी के झंड़े लगाकर सजाया गया। कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेई के विचार लिखे बैनर लगाए गए।

-स्टेज के बैकड्रॉप पर जी-20 का लोगो को भी दर्शाया गया।

2024 चुनाव की तैयारियों पर पूर्व शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा, कैप्टन अभिमन्यु, सांसद धर्मबीर सिंह, विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा ने भी अपने विचार रखे।