Pal Pal India

आज कांग्रेस में शामिल होंगे बीजेपी नेता बीरेंद्र सिंह

 
आज कांग्रेस में  शामिल होंगे बीजेपी नेता बीरेंद्र सिंह
  चंडीगढ़/रोहतक, 8 अप्रैल  पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह मंगलवार को पहले नवरात्र पर कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। दिल्ली के 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में वह कई पूर्व विधायकों, जिला पार्षदों, ब्लॉक समिति सदस्यों और सरपंचों के साथ कांग्रेस में शामिल होने का दावा कर रहे हैं। अब देखना यह है कि कौन से पूर्व या वर्तमान विधायक बीरेंद्र सिंह के साथ जाते हैं। लोकसभा चुनाव से पहले बीरेंद्र सिंह का कांग्रेस में शामिल होना न सिर्फ हरियाणा बल्कि हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, यूपी, राजस्थान, उत्तराखंड में भी बीजेपी के लिए बड़ा झटका है। इन राज्यों में बीरेंद्र सिंह के समर्थक हैं। बीरेंद्र सिंह के बेटे पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह पहले ही बीजेपी छोडक़र कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। लोग यह जानने का इंतजार कर रहे थे कि बीरेंद्र सिंह कब ज्वाइन करेंगे। ऐसे में अब उनका इंतजार मंगलवार को खत्म होने जा रहा है। कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी खुद पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने देते हुए कहा कि वह 9 अप्रैल को कांग्रेस में शामिल होंगे। 2014 में उनके साथ जो लोग बीजेपी में शामिल हुए थे, वे सभी कांग्रेस में लौट रहे हैं। कांग्रेस उनके लिए नई नहीं है बल्कि वह 40 साल तक कांग्रेस में रहे। कांग्रेस के साथ-साथ इंडिया गठबंधन के पक्ष में लगातार माहौल बन रहा है। 2024 लोकसभा चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले होंगे।