अपेक्षाओं के प्रतिकूल है भाजपा सरकार का आम बजट: कर्मवीर बूटर
शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में कटौती करना कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह
Thu, 2 Feb 2023

यमुनानगर, 2 फरवरी। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एडवोकेट कर्मवीर सिंह बूटर ने मोदी सरकार द्वारा पेश किया गया आम बजट जनता की अपेक्षाओं के प्रतिकूल बताया है।
बूटर ने कहा कि सरकार ने किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं की समृद्धि के लिए बजट में विशेष प्रावधान सुनिश्चित नहीं किया। कर्मवीर सिंह ने कहा कि सरकार एक तरफ किसानों को खुशहाल बनाने की बात कर रही है वहीं दूसरी ओर किसानों को दिए जाने वाले ऋण में बढ़ोतरी करके कर्जदार बना रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पिछले 9 वर्षों से देश के किसानों को आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों व मध्यमवर्गीय लोगों को परेशान करने का काम कर रही है। वही काम एक बार फिर बजट के माध्यम से किया गया है। उन्होंने बताया कि 2023 का यह बजट महंगाई में और अधिक बढ़ोतरी करने की ओर इशारा कर रहा है। बूटर ने कहा कि किसी भी शासन व्यवस्था से स्थानीय जनता की सभी प्रकार की अपेक्षाएं जुड़ी होती है लेकिन भाजपा शासनकाल में इन सभी अपेक्षाओं को ताक पर रखकर कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस बजट में किसानों, मजदूर वर्ग, ग्रामीणों, शोषित, पिछड़ों, दलितों के लिए केवल खोखले दावे किए गए हैं। धरातल पर कोई सुविधा नहीं है। शिक्षा व स्वास्थ्य की दृष्टि से इस बजट में कटौती करके भाजपा का असली चेहरा एक बार फिर से जनता के समक्ष आ गया है। सरकार की इस कार्यशैली के चलते शिक्षा व स्वास्थ्य माफिया पुन: जनता पर हावी होते दिखाई दे रहे हैं। बूटर ने आम बजट को हर दृष्टि से गलत बताते हुए कहा कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। यह देश की जनता पहले से जानती है लेकिन इतना अंतर हो सकता है, यह इस आम बजट ने स्पष्ट कर दिया है।