Pal Pal India

डबवाली में भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर का विरोध

 
 डबवाली में भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर का विरोध
 डबवाली, 21 अप्रैल। डबवाली में रविवार को किसानों ने भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर का विरोध किया। किसान तंवर से सवाल पूछने पर अड़े थे, लेकिन सुरक्षा बलों ने उनको भाजपा प्रत्याशी के पास नहीं जाने दिया। किसानों व सुरक्षा बल के जवानों में इसको लेकर तनातनी भी रही। किसानों ने यहां पर भाजपा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। डबवाली में किसानों को रविवार को जैसे ही ये पता चला कि भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर चुनाव प्रचार के लिए डबवाली शहर में विभिन्न कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह भाटी ,हरियाणा किसान एकता के प्रधान मनदीप देसूजोधा तथा भारतीय किसान यूनियन उगराहां के प्रधान भोला सिंह डबवाली के नेतृत्व में डबवाली गांव में सुबह आठ से ही जुटना शुरू हो गए। अशोक तंवर किसानों की बात सुने बिना ही आगे निकल गए। इसके बाद किसानों ने डबवाली गोल चौक पर इक_ा होकर भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर का विरोध करने का फैसला लिया। दोपहर लगभग दो बजे के आसपास अशोक तंवर अपने कार्यक्रम में जैसे ही पहुंचे तो किसानों ने उनके खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। किसान चाहते थे कि अशोक तंवर से सवाल जवाब किए जाएं लेकिन पुलिस प्रशासन में किसानों को उनके के समीप ही जाने नहीं दिया। पुलिस ने किसानों को रोक लिया। हरियाणा किसान एकता के प्रधान मनदीप देसूजोद्धा ने कहा की किसानों की हत्यारी पार्टी का किसान पुरजोर तरीके से विरोध करेंगे। जसवीर सिंह भाटी व भोला सिंह डबवाली ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसने का कत्ल करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय भाजपा ने टिकट देकर उन्हें इनाम दे रही है, किसान इसकी निंदा करते हैं। हरियाणा किसान एकता के उप प्रधान गुरपाल सिंह मांगेआना व संतोख सिंह खालसा ने कहा कि किसानों की हत्यारी पार्टी के प्रत्याशी अशोक तंवर को किसान गांवों में घुसने नहीं देंगे।लंगर की सेवा बाबा प्रेम दास जोगेवाला ने की। इस मौके पर गुरु प्रेम सिंह, जगदीप लोहगढ़, बलबीर खालसा, हरदीप अलिका, अमरीक माखा, गुरलाल मीठड़ी, खुशदीप, राजेश लखुआना, गुरदीप देसूजोधा, रणजीत व भजन फूलों व मि_ू कंबोज इत्यादि किसान मौजूद रहे।