Pal Pal India

*परोपकार दिवस के रूप में मनाया गया स्वर्गीय पंडित होशियारी लाल शर्मा का जन्मदिवस* श्रद्धांजलि सभा एवं प्रसाद वितरण का हुआ आयोजन

 
 *परोपकार दिवस के रूप में मनाया गया स्वर्गीय पंडित होशियारी लाल शर्मा का जन्मदिवस*  श्रद्धांजलि सभा एवं प्रसाद वितरण का हुआ आयोजन
 सिरसा।  04 अप्रैल स्वर्गीय पंडित होशियारी लाल शर्मा का जन्मदिवस परोपकार दिवस के रूप में बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मोहल्ला जंडवाला स्थित उनके कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाभर से हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके साथ बिताए पलों को भावुक होकर याद किया।
उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय शर्मा के जीवन, उनके व्यक्तित्व और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि वे न केवल एक कुशल राजनेता थे, बल्कि एक सच्चे जनसेवक भी थे, जिन्होंने हमेशा आम जनता के हितों को सर्वोपरि रखा। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने उन्हें एक ऐसे लोकप्रिय नेता के रूप में याद किया, जो हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़े रहते थे। इस अवसर पर स्वर्गीय पंडित होशियारी लाल शर्मा के पुत्र राजकुमार शर्मा, राजेश शर्मा एवं पोत्र मोहित शर्मा और देवांश शर्मा ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत किया तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बाऊजी का जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित था और उनका उद्देश्य हमेशा जरूरतमंदों की मदद करना और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाना रहा।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित जी ने अपने राजनीतिक जीवन में कभी भी व्यक्तिगत स्वार्थ को प्राथमिकता नहीं दी। उन्होंने हमेशा गरीबों, मजलूमों और जरूरतमंदों के हक के लिए संघर्ष किया। विपक्ष में रहते हुए चाहे सरकारी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने की बात हो या समाज के कमजोर वर्गों के लिए न्याय की मांग करना, उन्होंने हर मोर्चे पर मजबूती से अपनी बात रखी।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने यह भी कहा कि स्वर्गीय पंडित होशियारी लाल शर्मा का जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने दिखाया कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सेवा का एक सशक्त जरिया भी हो सकती है। उन्होंने अपने कार्यों से यह साबित किया कि एक जनप्रतिनिधि का असली कर्तव्य जनता की सेवा करना होता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने यह भी साझा किया कि स्वर्गीय शर्मा का व्यवहार बेहद सरल और मिलनसार था। वे हर व्यक्ति से आत्मीयता के साथ मिलते और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते थे। यही कारण था कि वे लोगों के दिलों में विशेष स्थान रखते थे। परोपकार दिवस के अवसर पर आयोजित प्रसाद वितरण कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान शर्मा परिवार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे ताकि बाऊजी के आदर्शों को समाज में जीवित रखा जा सके। परिवार के सदस्यों ने बताया कि बाऊजी हमेशा यह कहते थे कि समाज की भलाई ही सबसे बड़ा धर्म है। उनके इसी विचार को ध्यान में रखते हुए उनके जन्मदिवस को परोपकार दिवस के रूप में मनाने की परंपरा शुरू की गई है, ताकि लोग उनके दिखाए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित हों। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय पंडित होशियारी लाल शर्मा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर विधायक शीशपाल केहरवाला, पूर्व सांसद सुशील इंदौरा, राधेश्याम शर्मा, चरणजीत सिंह रोड़ी पूर्व सांसद, संदीप नेहरा, सुभाष जोधपुरिया, अमीर चावला, वीरभान मेहता, नवीन केडिया, गजानंद सोनी कृष्णा फौगाट,प्रोमिला शर्मा, चंद्र झूथरा, राखी मौर्य पार्षद, मनमोहन मिड्ढा पार्षद, प्रदीप सैनी, आरसी लिम्बा, प्रेम शर्मा, गोपीराम सैनी पार्षद, अंजनी कनोडिया, व्यापारी मंडल जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा, सीताराम शर्मा, कौशल्या वर्मा पूर्व पार्षद, वेद शर्मा सरपंच, उर्मिल भारद्वाज, सुशील शर्मा पंप वाले, योगेश मिड्ढा, चंदन गाबा, मंदर, लोकेश गुर्जर, सुनील मौर्य एडवोकेट, लवप्रीत सिंह, जसकरण सिंह, अभिमन्यु राणा, घनश्याम शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, बृजलाल शर्मा, संजय शर्मा, विजय शर्मा, नवीन शर्मा, विनोद शर्मा, राजकुमार शर्मा, भारती शर्मा, रमेश शर्मा, प्रवीन शर्मा, बजरंग शर्मा, जितेंद्र शर्मा, श्यामलाल शर्मा, पूरन खुराना, रमेश ग्रोवर, सिकंदर खट्टर, सतीश गोपाल, जोगिंदर, नरेश जिंदल, विनोद बंसल, विमल स्वामी, सुरेश डीदरबा ,ग्रोवर पवन स्वामी, सुभाष मिड्डा, कालूराम शर्मा, विजय शर्मा, सहदेव मल्होत्रा, प्रोफेसर रवींद्र पुरी, श्यामलाल शर्मा, मोहित शर्मा, मनीष खत्री, मोहन खत्री, विशाल सोनी, सहीराम सहारण, राजेश भिवाल, विनोद उपाध्याय, कैलाश कानूनगो, अनित यादव, मदन सेन नाजिया, ओम खीचड़ अलीमोहम्मद, होशियार नेजाडेला, लीलू राम पूर्व सरपंच, हरबंस बेगू, चंद्रशेखर सोनी, रुपिंदर भाटिया, नवदीप कंबोज, मनफुल शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, रण सिंह, पवन नाहर, सुशील बेनीवाल, बृजलाल घोड़ेला, लक्ष्मी नारायण, संजय सांवरिया, आजाद केलनिया, रामकुमार लूना, कर्मवीर बेगू, दिलदार बेगू, हरि जागू, सतपाल गोदारा, राजेश सिद्धू, श्यामलाल वर्मा, हंसराज सलारपुर, तिलक चंदेल, कन्हैयालाल पूनिया, रमेश सैनी, साहब राम जांगड़ा, मोमन सैनी, मांगेराम नहराना, रामपाल नहराना, देवीपाल सहारण, महेंद्र कैरावाली, सरबजीत बेगू, बिंदु बेगू, रामकुमार शर्मा, नत्थू शर्मा, प्रेम कच्छावा, केदार पाहवा, रवि गौड, सुरेश शर्मा, सुरेश दडबा, जगदीश, रामनिवास सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।