Pal Pal India

विधानसभा चुनाव के लिए फील्ड में उतरें कार्यकर्ता:बिप्लब कुमार देव​​​​​​​

 

त्रिपुरा के पूर्व सीएम ने फतेहाबाद में ली कार्यकर्ताओं की बैठक
 
  विधानसभा चुनाव के लिए फील्ड में उतरें कार्यकर्ता:बिप्लब कुमार देव​​​​​​​
फतेहाबाद, 5 जुलाई  भाजपा के विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश सह प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देव ने शुक्रवार को फतेहाबाद में पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में विशेष तौर पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, फतेहाबाद के विधायक दूड़ाराम, रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, डॉ. अशोक तंवर, जिला प्रभारी सुरेन्द्र आर्य, हरियाणा सरकार के चेयरमैन वेद फुलां, भारत भूषण मिड्ढ़ा मौजूद रहे।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह ग्रोहा ने की। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी की 10 साल व राज्य की भाजपा सरकार की साढ़े ९ साल की उपलब्धियों व योजनाओं पर प्रकाश डाला। प्रदेश सहप्रभारी बिप्लब कुमार देव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सबसे ईमानदार सरकार साबित हुई है। युवाओं को पारदर्शिता के आधार पर बिना पर्ची बिना खर्ची के योग्यता के आधार पर नौकरियां दी गई।
जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक एक लाभार्थी तक सीधे तौर पर पहुंचाया गया। किसान, मजदूर, महिलाओं, बुजुर्गांे, दिव्यांगों, युवाओं हर वर्ग के हितों का ध्यान रखा गया है। ग्रामीण क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए हाल ही में भाजपा सरकार ने पंचायत व सरपंचों के हित में अनेक कल्याकारी घोषणाएं की है। जनसंवाद कार्यक्रम के तहत प्रति दिन प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जनता की समस्याओं को सुना जा रहा है और तत्परता से उनका समाधान करवाया जा रहा है।
कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। अपनी कमर कस लें और फिल्ड में उतर कर भाजपा सरकार की नीतियों व योजनाओं का पुरजोर प्रचार करें और कड़ी मेहनत के साथ प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का काम करें। इस अवसर पर अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।