Pal Pal India

भगवान् परशुराम जयंती पर भारत विकास परिषद, शहीद भगत सिंह शाखा द्वारा माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित

 
  भगवान् परशुराम जयंती पर भारत विकास परिषद, शहीद भगत सिंह शाखा द्वारा माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित
सिरसा 19 अप्रैल 
भारत विकास परिषद, शहीद भगत सिंह शाखा द्वारा भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान “जय श्री परशुराम” एवं “जय-जय जयकार” के गगनभेदी नारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। उपस्थित वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे भगवान श्री विष्णु के छठे अवतार हैं और उनका जीवन हमें धर्म, साहस एवं न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाकर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के दौरान सभी ने समाज में भाईचारे, सौहार्द एवं सेवा की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर शाखा संरक्षक श्री विनोद कुमार जग्गा, पूर्व शाखाध्यक्ष श्री विकास रहेजा, उपाध्यक्ष डॉ. गौरव खुराना, वित्त सचिव श्री राम चंद चावला, श्री राम स्वरूप मेहता, डॉ. ओम प्रकाश मेहता, गतिविधि संयोजक पर्यावरण श्री तरुण गुप्ता एवं श्री जय दयाल मेहता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।