पत्नी ने ही की थी हरदोई के भानु प्रताप की हत्या
Jun 30, 2025, 19:35 IST

झज्जर, 30 जून बहादुरगढ़-दिल्ली रोड स्थित श्यामजी कांप्लेक्स के साथ लगती कॉलोनी वासी भानु प्रताप की हत्या उसकी पत्नी ने ही की थी। पुलिस ने साेमवार काे आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। यह परिवार उत्तर प्रदेश के हरदोई का मूल निवासी है।
बता दें कि 36 वर्षीय भानुप्रताप का शव रविवार शाम को उसके किराए के कमरे में ही मिला था। वह यहां अपनी पत्नी व दोनों बच्चों के साथ रहता था। पुलिस ने भानु प्रताप के भाई की लिखित शिकायत के आधार पर भानु प्रताप की पत्नी के खिलाफ ही हत्या का मामला दर्ज किया है। भाई ने आरोप लगाया है कि उसके भाई को उसकी भाभी ने ही मारा है। भानु प्रताप चार भाईयों में बड़ा था। काफी समय से वह अपने परिवार के साथ बहादुरगढ़ के श्यामजी कांप्लेक्स के साथ लगती कॉलोनी में स्थित एक मकान में किराए पर रहता था। शनिवार और रविवार की रात को हत्या किए जाने की बात सामने आई है।
मामले का खुलासा रविवार की शाम को हुआ। मृतक की पत्नी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना शहर से एसएचओ दिनकर यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। भानु प्रताप की सिर में पत्थर मारकर और तेजधार हथियार से हमला करके हत्या की गई थी। सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव भानु प्रताप के भाईयों को सौंप दिया। पूछताछ से पता लगा है कि भानु प्रताप व उसकी पत्नी में हर रोज झगड़ा रहता था। भानुप्रताप बहादुरगढ़ में एक ढाबे पर काम करता था। थाना शहर बहादुरगढ़ के प्रभारी दिनकर यादव ने बताया कि मृतक की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज करके उससे पूछताछ की जा रही है।