Pal Pal India

ईवीएम से नहीं बेलेट पेपर से कराए जाएं चुनाव: रेनू बाला

 
सोमवार को बिलासपुर में पहुंचेंगी कांग्रेस की संदेश यात्रा
 
  सोमवार को बिलासपुर में पहुंचेंगी कांग्रेस की संदेश यात्रा
कुमारी सैलजा, किरण चौधरी और सुरजेवाला करेंगे जनता को संबोधित
यमुनागर, 4 फरवरी  बिलासपुर में 5 फरवरी को होने वाली कांग्रेस संदेश यात्रा को लेकर साढौरा से कांग्रेस की विधायक रेनू बाला आम लोगों के बीच में जाकर उन्हें रैली में पहुंचने का निमंत्रण दे रही हैं। इसी बीच रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक रेणु बाला ने कहा कि भाजपा की जीत के पीछे का कारण ईवीएम है। ईवीएम के जरिये भाजपा एक बड़ा घोटाला हर बार करती है। वाेटर अपने पसंदीदा पार्टी और नेता को वोट डालते हैं, लेकिन वह वोट सीधे भाजपा के खाते में चले जाती है।
उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यही कारण है कि भाजपा कई राज्यों में अपनी जीत हासिल कर चुकी है। उन्होंने मांग की कि अब जो भी चुनाव होने हैं, वह ईवीएम से न होकर बैलेट पेपर से कराए जाएं। अब तो आम लोग भी ईवीएम का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब लोगों ने पूरी तरह से मन बना लिया है भाजपा से छुटकारा पाने का। कांग्रेस संदेश यात्रा को लेकर लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। यह संदेश यात्रा जहां-जहां जा रही है, वहां एक बड़ा जनसमूह बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोमवार काोसंदेश यात्रा बिलासपुर में पहुंच रही है, जहां कुमारी शैलजा, किरण चौधरी और रणदीप सुरजेवाला पहुंचकर जनता को संबोधित करेंगे।