Pal Pal India

कु. सैलजा को सीडब्ल्यूसी सदस्य बनाने पर हाईकमान का आभार जताया

 
कु. सैलजा को सीडब्ल्यूसी सदस्य बनाने पर हाईकमान का आभार जताया 

यमुनानगर, 22 अगस्त। जिला कांग्रेस कमेटी के को ऑर्डिनेटर व पूर्व चेयरमैन जिला परिषद श्याम सुंदर बतरा ने कहा कि कुमारी सैलजा कांग्रेस पार्टी की निष्ठावान सिपाही हैं। उन्हें पदोन्नति दिए जाने से कांग्रेस पार्टी देश में पूरी मजबूती के साथ उभरेगी। 


बतरा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा के कांग्रेस वर्किंग कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी , राष्ट्रीय नेता राहुल गाँधी व प्रियंका गांधी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए कुमारी सैलजा हमेशा कार्य करती रहती हैं। कुमारी सैलजा आम जनता और कार्यकर्ताओं के बीच रहकर जनता की आवाज को बुलंद करती रहती हैं। 


बतरा ने कुमारी सैलजा के कांग्रेस वर्किंग कमेटी का सदस्य बनने पर सभी प्रदेशवासियों, जिलावासियों व समस्त कांग्रेसजनों को बहुत बहुत बधाई देते हुए कहा कि इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है। इस मौके पर अशोक कुमार पूर्व जिला पार्षद, स. जरनैल सिंह, स. हरदेव सिंह, सुमित सैनी, विक्रम राठी, फूलचंद, लछमन अंसल, देसराज, जय सिंह, सतनाम संधु आदि मौजूद रहे।