Pal Pal India

अशोक वर्मा बने जजपा जिलाध्यक्ष, हाईकमान का जताया आभार

 
अशोक वर्मा बने जजपा जिलाध्यक्ष, हाईकमान का जताया आभार

सिरसा। पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने पर जन नायक जनता पार्टी हाईकमान ने अशोक वर्मा को जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी सांैपी है। अशोक वर्मा ने नई जिम्मेवारी सौंपनेके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष स. निशान सिंह, पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला सहित तमाम पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। नई जिम्मेवारी मिलने के बाद सोमवार शाम जिला प्रधान अशोक वर्मा ने सिरसा आवास पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजयसिंह चौटाला से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। उन्होंने अजयसिंह चौटाला को भरोसा दिलाया कि वे पार्टी हित में जिला सिरसा के हर कार्यकर्ता को अपने साथ लेकर चलेंगे और पार्टी परिवार को और ज्यादा मजबूत व प्रभावी बनाने का भरपूर प्रयास करेंगे। अशोक वर्मा को नई जिम्मेवारी मिलने पर समर्थकों ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया और कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए वे पूरी ईमानदारी व तन्मयता से उनका साथ निभाएंगे और पार्टी की नीतियों का जोर-शोर से प्रचार-प्रसार कर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।