न्यायलय के आदैशानुसार कच्चे कर्मीयों को पक्का करने सहीत स्थानांतरण पोलिसी रद्द करवाने को लेकर गरजे बिजली कर्मी
Jan 29, 2026, 13:06 IST

सिरसा 29 जनवरी इलैक्ट्रिसिटी फेडरेशन ऑफ इंडिया एवम सर्व कर्मचारी संघ से सम्बन्धित आल हरीयाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर युनियन का सर्कल स्तरीय भूख हड़ताल का कार्यक्रम आयोजित हुआ । इस भूख हड़ताल कार्यक्रम की अध्यक्षता आल हरीयाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर युनियन के सर्कल सचिव मदनलाल कंमबोज ने की कार्यक्रम का संचालन सब अर्बन युनिट प्रधान गुलबाग सिंह ने किया । भुख हड़ताल के दोरान 11 से 4 बजे कर्मीयों द्वारा भुख हड़ताल कर अधिक्षण अभियंता को सरकार के नाम ज्ञापन सोपा गया बिजली युनियन केन्द्रीय कमेटी सदस्य राजेश भाकर राज्य उपाध्यक्ष बाबूलाल वरिष्ठ नेता सुरजीत बेदी ने संयुक्त रूप से बताया कि आज पुरे प्रदेश भर में राज्य कमेटी के आह्वान पर सभी अधिक्षण अभियंता कार्यालय पर स्थानांतरण पोलिसी, माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को स्थाई करने सहीत अन्य मुद्दों को लेकर भूख हड़ताल का आयोजन कर विरोध किया जा रहा है जिसको लेकर लगातार आन्दोलन जारी है प्रदेश सरकार एवम बिजली निगम प्रशासन जब तक मुद्दों को लेकर सकारात्मक हल नहीं निकालता तब तक यह आन्दोलन लगातार जारी रहेगा
केन्द्रीय कमेटी सदस्य रामकिशन राज्य सचिव सुखदेव सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि आन्दोलन अगले चरण में पुरे प्रदेश भर में जोन स्तर पर आयोजित होगा । भूख हड़ताल के दोहराना युनिट पदाधिकारी शिशपाल नैहरा, अशोक शर्मा अविनाश कंमबोज ताराचंद नागर हरीकिशन कंमबोज राहुल शर्मा अजय पासी ललीत सोलंकी रोहताश शर्मा मनमोहन सिंह कमलेश जेई साहबराम सहीत अनेक पदाधिकारीणो ने सम्बोधित किया ।

