सतलुज पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

सिरसा, 26 जनवरी।
बहावदीन स्थित सतलुज पब्लिक स्कूल में 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के अवसर पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की निदेशक रितु जैन द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने एवं खेल मशाल प्रज्ज्वलित करने के साथ हुई।
विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता छात्रों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कक्षा 12 के विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से स्नेह स्वरूप उपहार भेंट किए गए तथा रितु जैन ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सुधेश रानी ने कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और आयोजन को सफल बनाने के लिए समस्त स्टाफ सदस्यों के सहयोग एवं परिश्रम की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

