हरियाणा का हक मारने वाले पंजाब सीएम मान की तुरंत हो गिरफ्तारी: आदित्य देवीलाल
इनेलो जिलाध्यक्ष जस्सा बोले, सुनवाई न होने पर इनेलो उठाएगी बड़ा कदम
May 6, 2025, 14:25 IST

सिरसा 06 मई
सिरसा।डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला ने कहा कि यदि केंद्र
सरकार सही मायने में हरियाणा को भाखड़ा से उसके हिस्से का पानी दिलाने को
गंभीर है तो उसे फौरन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को गिरफ्तार
करवाकर जेल भेजना चाहिए। वे मंगलवार को पंजाब द्वारा भाखड़ा से हरियाणा
के हक का पानी काटने पर स्थानीय लघु सचिवालय पर इनेलो के जिला स्तरीय
प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को
ज्ञापन सौंपने से पूर्व उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि
सही मायने में केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हरियाणा को उसके हक का
पानी दिलाने को लेकर पूरी तरह से उदासीन हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा
भाखड़ा बोर्ड से अलग हो गया, मगर अब तक केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार ने
भाखड़ा बोर्ड से बात नहीं की और न ही अलग होने का कारण पूछा। इसी से पता
चलता है कि सरकार गंभीर नहीं है। हरियाणा में पानी की किल्लत का प्रमाण
ये है कि प्रत्येक गांव में लोग पीने के लिए पानी का टेंकर 700 से 800
रुपए में खरीदने को मजबूर हंै। उन्होंनेआरोप जड़ा कि पानी के मूल मुद्दे
पर प्रदेश की नायब सरकार ने पंजाब के समक्ष घुटने टेक दिए हैं। इससे
पूर्व इनेलो जिलाध्यक्ष जसबीर सिंह जस्सा ने कहा कि पंजाब सरकार ने
हरियाणा के हक का पानी काटकर असंवैधानिक कार्य किया है, मगर इनेलो
किसानों और प्रदेशवासियों के हितों के लिए लंबी लड़ाई लड़ेगी और हरियाणा
के हिस्से का पानी लाकर रहेगी। उन्होंने चेताया कि केंद्र व राज्य सरकार
ने यदि हरियाणा के हिस्से का पानी लाने के लिए कोई प्रभावी कदम न उठाया
तो फिर इनेलो आगामी समय में कड़ा व बड़ा फैसला लेने पर बाध्य होगी। इनेलो
जिलाध्यक्ष जस्सा ने कहा कि चौधरी देवीलाल ने अपने समय में हरियाणा के
हितों के लिए एसवाईएल का पानी लाने के लिए भरपूर प्रयास किए और उन्हीं
प्रयासों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने सुप्रीम कोर्ट
में हरियाणा की पैरवी करते हुए दो मर्तबा एसवाईएल का पानी लाने के लिए
एजेंसियों को निर्देशित करवाया था मगर बाद की कांग्रेस और भाजपा सरकारों
ने इस महत्वपूर्ण मुद्दे को ठंडे बस्ते में डाल दिया, मगर इनेलो हरियाणा
के हक पर किसी को डाका नहीं डालने देगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ.
सीताराम, पूर्व जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, विनोद बेनीवाल, अभय सिंह
खोड, मंदर सरां, इनेलो महिला जिलाध्यक्ष सुभद्रा देवी, कुलदीप गोदारा,
संदीप चौधरी, विनोद दड़बी, होशियार खोड ऐलनाबाद, रणधीर जोधकां, हरमीत
सिंह रानियां, धर्मवीर नैन, प्रेस प्रवक्ता महावीर शर्मा, विनोद अरोड़ा,
बार एसोसिएशन सिरसा के प्रधान गंगाराम ढाका, जसविंद्र बिंदु, भगवान
कोटली, महेंद्र बाना, टेकचंद छाबड़ा, बलदेव दास महंत, डॉ. ओमप्रकाश,
ओमप्रकाश डूडी, राहुल डूडी, राजेंद्र बेनीवाल, गुरदेव सिंह, संजय सोनी,
जगमेल सरपंच, कुंभाराम, गुरप्रीत चहल, गुरजंट सिंह घुम्मन सहित काफी
संख्या में इनेलो कार्यकर्ता मौजूद थे।